back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Euro Cup 2024 : आज से होगी फुटबॉल यूरो कप की शुरुआत, देखें पूरा शेड्यूल

Euro Cup 2024 Full Schedule: यूरो कप की कल यानी 15 जून से शुरुआत हो रही है। इसका पहला मुकाबला मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच होगा। टूर्नामेंट में 24 टीमें खेलेंगी। पिछली बार इटली ने खिताब जीता था।

नई दिल्ली, रफ्तार। UEFA यूरो कप 2024 का आगाज 15 जून से हो रहा है। फुटबॉल के मिनी विश्व कप नाम से मशहूर यह टूर्नामेंट 15 जुलाई तक चलेगा। 26 जून तक ग्रुप स्टेज के मैच खेले जाएंगे। 29 जून से नॉकआउट स्टेज शुरू होगा। मेजबान जर्मनी ग्रुप-ए में है। 15 जून को म्यूनिख फुटबॉल एरिना में जर्मनी और स्कॉटलैंड का मैच होना है। टूर्नामेंट भारतीय समयानुसार 15 जून की रात 12:30 बजे से शुरू होगा। ग्रुप स्टेज के लिए कुछ दिन दो मैच और कई दिन तीन मैच खेले जाने हैं। पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे, दूसरा रात 9:30 और तीसरा मैच 12:30 बजे से शुरू होगा।

 4-4 के ग्रुप में बांटी गईं 24 टीमें

टूर्नामेंट में 24 टीमें खेलेंगी। इन्हें चार-चार के छह ग्रुप में बांटा गया है। हर एक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें राउंड ऑफ 16 का सफर तय करेंगी। तीसरे स्थान पर रहने चार सर्वश्रेष्ठ टीमें भी राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करेंगी। मैच जर्मनी के नौ मैदानों-डॉर्टमंड, म्यूनिख, कोलोन, स्टटगार्ट, हैम्बर्ग, लीपजिग, फ्रैंकफर्ट, गेल्सेनकिर्चेन और डसेलडोर्फ पर खेले जाएंगे।

15 जुलाई को फाइनल

यूरो कप 2024 के पहले दौर में टीमें अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल से नॉकआउट स्टेज शुरू होगा। मतलब हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। राउंड ऑफ 16 में जीतने वाली आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी। सेमीफाइनल के विजेता का मुकाबला 15 जुलाई को फाइनल में बर्लिन स्थित ओलंपिया स्टेडियम में होगा। मैचों का लाइव कवरेज सोनी स्पोर्ट्स कर रहा है। 

रोनाल्डो पर रहेंगी नजरें

2006 फीफा वर्ल्ड कप के बाद जर्मनी पहली बार प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 2021 में पिछला यूरो कप हुआ था। टूर्नामेंट 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे स्थगित किया गया था। इस बार सबकी नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होंगी। वह दूसरी बार यूरो कप जीतने के लिए खेलने वाले हैं। 2016 में उनकी टीम पुर्तगाल जीती थी। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Spain vs France : यूरो कप सेमीफाइनल में स्पेन और फ्रांस भिड़ेंगे, दोनों की यह है कमजोरी

नई दिल्ली, रफ्तार। यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Euro Cup 2024) में सबसे अधिक गोल दागने वाली टीम फ्रांस की भिड़ंत आज सेमीफाइनल में स्पेन से...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵