back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: ट्रक ड्राइवर बनते बनते वर्ल्ड क्लास स्पिनर बन गए हरभजन सिंह, जानिए भज्जी का सफर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आज यानी 3 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आज यानी 3 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। मैदान पर अपनी घातक स्पिन और मैदान के बाहर मस्तीभरे अंदाज के लिए मशहूर ‘भज्जी’ ने क्रिकेट फैंस को कई यादगार पल दिए हैं।

ट्रक ड्राइवर से क्रिकेटर बनने का सफर

हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। शुरू में वे बल्लेबाज बनना चाहते थे और एक समय तो परिवार की जिम्मेदारी के कारण ट्रक ड्राइवर बनने तक का सोच लिया था। लेकिन अपनी बहनों और कोच की सलाह पर उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया और स्पिन गेंदबाज़ बन गए।

पिता की मौत ने बदली जिंदगी

सिर्फ 21 साल की उम्र में भज्जी के पिता का निधन हो गया। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।

भारत के लिए पहली टेस्ट हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

2001 के कोलकाता टेस्ट में हरभजन सिंह ने रिकी पोंटिंग, शेन वॉर्न और एडम गिलक्रिस्ट को आउट कर टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली हैट्रिक बनाई थी। इस सीरीज में उन्होंने 32 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। हरभजन सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर इतिहास रचा। दोनों टूर्नामेंट में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में मदद की।

हरभजन सिंह का करियर रिकॉर्ड

हरभजन सिंह के रिकॉर्ड इस प्रकार हैं- 103 टेस्ट 417 विकेट, 2 शतक, 25 बार 5 विकेट, 5 बार 10 विकेट 236 वनडे 269 विकेट 28 T20I 25 विकेट 163 IPL मैच 50 विकेट। भज्जी ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के लिए खेलते हुए IPL खिताब भी अपने नाम किया। हरभजन बल्लेबाज़ी में भी कमाल कर चुके हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में दो शतक भी दर्ज हैं, यह एक स्पिन गेंदबाज के लिए शानदार उपलब्धि है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵