back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024: डब्ल्यूपीएल में पहली बार एक ही टीम ने जीते इतने अवॉर्ड, पढ़ें पूरी लिस्ट

RCB Players WPL 2024: आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर WPL 2024 का खिताब जीता है। IPL और WPL मिलाकर RCB का यह पहला खिताब है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराकर WPL 2024 का खिताब जीता है। IPL और WPL मिलाकर RCB का यह पहला खिताब है। फाइनल मैच में DC ने पहले बैटिंग का फैसला लिया था, जो गलत साबित हुआ। मैच में DC ने RCB को जीतने के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में RCB ने आसानी से टारगेट चेज किया।

पहली बार हुआ ये कमाल

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने WPL का खिताब भी जीता और उसके खिलाड़ियों ने ऑरेंज और पर्पल कैप भी जीता। RCB से एलिस पैरी ने ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। RCB के लिए इस सीजन में श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस कारण उन्हें पर्पल कैप मिली। इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी उनको दिया गया।

सोफी चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

फाइनल मैच में RCB के लिए सोफी मोलीन्यू ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। RCB की जॉर्जिया वेयरहैम को WPL 2024 सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 163.23 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए थे।

इन खिताबों को किया अपने नाम

WPL 2024 का खिताब RCB ने जीता है। इसके बाद RCB के प्लेयर्स ने ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और फेयर प्ले अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।

WPL 2024 के अवॉर्ड विनर्स

विजेता- आरसीबी

उपविजेता- दिल्ली कैपिटल्स

इमर्जिंग प्लेयर- श्रेयंका पाटिल (आरसीबी)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- दीप्ति शर्मा (UPW)

ऑरेंज कैप- एलिसे पैरी (आरसीबी)

पर्पल कैप- श्रेयंका पाटिल (आरसीबी)

सर्वाधिक छक्के- शैफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द 2024- जॉर्जिया वेयरहैम (आरसीबी)

सीजन का कैच- एस. सजना (एमआई)

फेयर प्ले अवार्ड-आरसीबी

फाइनल मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- सोफी मोलिन्यू (आरसीबी)

बेस्ट कैच ऑफ द 2024-संजना सजीवन (मुंबई इंडियंस)

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के-शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)

WPL 2024 का हाई एस्ट स्कोर-हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...