back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सचिन से लेकर रोहित शर्मा तक ने की 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, बोले- बहुत आगे जाएगा ये चैंपियन

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए एक यादगार मुकाबले में केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने पहले टी20 अर्धशतक को एक शानदार शतक में बदलते हुए एक अविश्वसनीय पारी खेली। महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में सूर्यवंशी पुरुषों के टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उनकी इस पारी ने सभी को चौंका दिया और उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गजों से खूब प्रशंसा बटोरी। सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, युवराज सिंह, रोहित शर्मा और अन्य लोगों ने उनकी पारी की सराहना की क्योंकि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

वैभव ने रचा इतिहास, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा


सिर्फ 14 साल और 32 दिन की उम्र में वैभव ने वो कर दिखाया, जो अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था। आईपीएल 2025 में उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में शतक ठोककर यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 2010 में यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़कर भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक का कीर्तिमान स्थापित किया था। लेकिन अब, बिहार से ताल्लुक रखने वाले युवा बल्लेबाज़ वैभव ने उस रिकॉर्ड को अपनी किशोरावस्था में ही पीछे छोड़ दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि जब यूसुफ ने यह रिकॉर्ड बनाया था, वैभव का जन्म भी नहीं हुआ था। हालांकि आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ केवल 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था।

यूसुफ पठान ने की तारीफ


अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटता देख यूसुफ पठान ने दिल खोलकर युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- “वैभव सूर्यवंशी को भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज आईपीएल शतक का मेरा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ढेर सारी बधाई। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऐसा होते देखना और भी खास है। युवाओं के लिए इस फेंचाइजी में वाकई कुछ जादुई है। अभी बहुत आगे जाना है, चैंपियन।”

सचिन तेंदुलकर भी हुए कायल


वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सेंचुरी ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी उनका प्रशंसक बना दिया। सचिन तेंदुलकर ने कहा, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्ले की गति, शुरुआत में ही गेंद की लेंथ को भांपने की क्षमता और गेंद के पीछे अपनी ऊर्जा का सटीक हस्तांतरण इन सबने मिलकर एक शानदार पारी को जन्म दिया। अंतिम परिणाम: 38 गेंदों पर 101 रन।” उन्होंने वैभव की मानसिक दृढ़ता और क्रिकेट समझ की सराहना करते हुए यह भी इशारा किया कि इस खिलाड़ी में भविष्य में कुछ बड़ा करने की पूरी क्षमता है।

युवराज सिंह ने भी की तारीफ


वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी ने न केवल रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज कराया, बल्कि दिग्गजों के दिलों में भी जगह बना ली। पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह भी इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की । उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं खुलकर साझा कीं। युवराज ने लिखा:- “14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? ये बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी – ये नाम याद रखिए। जिस आत्मविश्वास और निडर रवैये से वो खेल रहा है, वो काबिल-ए-तारीफ है। अगली पीढ़ी को ऐसे चमकते देखना वाकई गर्व की बात है!” 

सबसे युवा टी20 सेंचुरियन बने वैभव


वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह अब टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के विजय जोल के नाम था, जिन्होंने 2013 में 18 साल और 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था। लेकिन वैभव ने यह रिकॉर्ड करीब चार साल पहले ही तोड़ दिया और दुनिया को दिखा दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। गुजरात के खिलाफ खेले गए इस मैच में वैभव ने धमाकेदार अंदाज़ में खेलते हुए 17 गेंदों में अर्धशतक और कुल 38 गेंदों में शतक पूरा किया। इस तूफानी पारी में उन्होंने 7 चौके और 11 छक्के लगाए और 265.78 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...