back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दी जादू की झप्पी, मुंबई इंडियंस पर उल्टा पड़ गया यह दांव

Rohit and Pandya hug: इस साल आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का विवादों से गहरा नाता बन गया है। टीम मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को कप्तान से हटाए जाने से फैंस में खासी नाराजगी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इस साल आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का विवादों से गहरा नाता बन गया है। टीम मैनेजमेंट द्वारा रोहित शर्मा को कप्तान से हटाए जाने से फैंस में खासी नाराजगी है। इसे दूर करने के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या अपने सीनियर एवं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को गले लगाते दिख रहे हैं। मगर, इस वीडियो को देख हिटमैन के फैंस भड़क गए और टीम को ट्रोल कर दिया। एमआई का कप्तान बनने के बाद पहली बार रोहित से पांड्या मिले।

फैंस के कमेंट

हार्दिक द्वारा रोहित को गले लगाए जाने पर फैंस ने लिखा-रोहित थोड़ा भी हार्दिक को गले लगाने के लिए इंटरेस्ट नहीं दिख रहे। एक यूजर ने लिखा- सुनने में आ रहा है कि एडमिन कमेंट डिलीट कर रहा है, हार्दिक के खिलाफ। इस तरह के कई कमेंट किए गए हैं।

रोहित और पांड्या की मुलाकात में क्या हुआ?

मुंबई इंडियंस द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि रोहित और हार्दिक ने मैदान पर एक-दूसरे को देखा। फिर रोहित की तरफ पांड्या बढ़े। रोहित ने उनसे हाथ मिलने के लिए हाथ आगे बढ़या, लेकिन हार्दिक ने रोहित से हाथ मिलने के बजाए उन्हें गले लगा लिया। वीडियो के कैप्शन में 45 और 33 लिखा है। 45 रोहित का जर्सी नंबर है। वहीं, हार्दिक पांड्या का 33।

विवाद पर पांड्या की क्या थी प्रतिक्रिया?

हाल में हार्दिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित से मनमुटाव पर अपनी बात रखी थी। पांड्या ने कहा था-वह (रोहित) मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। इस टीम ने जो भी हासिल किया है, वह रोहित के ही नेतृत्व में किया है। मुझे बस इसे आगे लेकर जाना है। हार्दिक ने उम्मीद जताई कि रोहित अपना हाथ मेरे कंधों पर रखे रहेंगे। पंड्या ने कहा कि रोहित भारतीय टीम के कप्तान हैं, जिससे मुझे मदद मिलती है। पूरा करियर उनके नेतृत्व में खेला है। मुझे पता है, उनका हाथ हमेशा रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार फिर IPL की शुरुआत होने वाली है। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵