IPL 2024 : हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, बोले-हम ऐसा खेलेंगे की कोई भूल नहीं पाएगा

IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे तो कप्तान रणनीति बनाने में जुटे हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दूसरे खिलाड़ी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दूसरे खिलाड़ी। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 को लेकर सभी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे तो कप्तान रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बीच मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान आया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कहा है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में ऐसा खेल दिखाएगी, जिसे कोई भूल नहीं सकेगा। पंड्या गुजरात टाइटंस (GT) छोड़कर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान बने हैं। उन्होंने साल 2015 में मुंबई के लिए IPL में डेब्यू किया था। चार खिताब भी जीते थे। फिर साल 2022 में गुजरात टीम के कप्तान बने और खिताब भी जितवाया था।

घर वापसी हुई : पांड्या

रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में कहा कि यह जर्सी पहनने का अलग अनुभव है। सफर की शुरुआत यहीं से हुई थी और अब घर वापसी हुई है। हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सबको गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा कि मुझसे ज्यादा हार्दिक को चेंजिंग रूम के बारे में पता है। वह IPL 17वें सीजन के लिए रोमांचित हैं। कुछ नए चेहरे टीम में हैं और हम जल्द लय पकड़ने की कोशिश करेंगे।

MI का कब-किससे भिड़ंत?

इस सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडिंयस को पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध खेलेगी। तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अप्रैल और फिर चौथा मैच सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाना है।

कुछ समय से क्रिकेट से थे दूर

बता दें, हार्दिक कुछ समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। उन्होंने भारत के लिए पिछला मैच आईसीसी वनडे विश्व कप में खेला था। उस मैच में उन्हें पीठ में चोट लगी थी। इस कारण वह टूर्नामेंट के बीच से बाहर हुए थे। फिर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के विरुद्ध घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in