back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ में एकबार फिर लागू हुई धारा 144

लखनऊ, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एकबार फिर आज से धारा 144 लागू कर दी गई है। शासन की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह गाइड लाइन जारी की गई है। अगले माह 05 अप्रैल तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन अरोड़ा ने देर रात को जारी आदेश में कहा गया है कि सूत्रों की मानें तो स्थानीय एलआईयू रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है कि राजधानी में राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, भारतीय किसान संगठनों और अन्य संगठनों द्वारा धरना, विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। इससे शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा देश की वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मार्च माह में 11 को महाशिवरात्रि, 28 को होलिका दहन, 29 को होली और शब-ए-बारात, 02 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 03 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे और 05 अप्रैल को ईस्टर मंडे के साथ महाराज कश्यप जयंती के अवसर पर असमाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं। इसको देखते हुए शहर में धारा 144 लागू की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵