back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC T-20 World Cup का शिड्यूल जारी, जानें कब-कहां होंगे Team India के मैचेस

T-20 World Cup Schedule: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी किया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच 1 से 29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी किया है। यह टूर्नामेंट 20 टीमों के बीच 1 से 29 जून के बीच होगा। पहला मैच एक जून को कनाडा और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जाना है। वहीं, भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के विरुद्ध खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान मैच नौ जून को खेला जाना है। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी। टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप हैं। टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

किस ग्रुप में कौन टीम

ग्रुप ए : पाकिस्तान, भारत, कनाडा, आयरलैंड, अमेरिका

ग्रुप बी :ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान

ग्रुप सी : वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा

ग्रुप डी : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड

तीन चरण में टूर्नामेंट

लीग स्टेज : 1-18 जून तक खेला जाएगा। हर ग्रुप की टीमें एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में स्थान बनाएंगी।

सुपर-8: 19-24 जून के बीच खेला जाना है। यहां हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें भाग लेंगी। कुल आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।

नॉकआउटः सुपर-8 में बेहतर खेलने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 26 जून को पहला सेमीफाइनल और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं में 29 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

6 मैदानों पर होंगे सभी मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिका के तीन और वेस्टइंडीज के छह मैदानों पर खेला जाएगा। 20 में से 10 टीमें 29 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट का पहला मैच अमेरिका में खेलेंगी। इसमें 16 मैच लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगे। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला न्यू नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नौ जून को लांग आइलैंड में होगा। वेस्टइंडीज में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाने हैं। इसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵