back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind Vs Eng Live Updates: भारत लक्ष्य से सिर्फ 152 रन दूर, मैच जीता तो टूटने से बच जाएगा यह खास रिकॉर्ड

Ind Vs Eng 4th Day Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के खेल तक भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के खेल तक भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए हैं। उन्हें जीत के लिए 152 रन चाहिए। चौथे दिन भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है। बता दें सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। अगर, वह रांची टेस्ट के चौथे दिन 152 रन बनाता है तो वह सीरीज पर 3-1 से अजेय बढ़त बना लेगा। इसके साथ ही भारत का घर में सीरीज नहीं हारने का बेहद खास रिकॉर्ड भी कायम रह जाएगा।

क्या है खास रिकॉर्ड?

भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर आखिरी बार 2012-13 में इंग्लैंड से हार मिली थी। तब इयोन मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से सीरीज में हराया था। उसके बाद से भारत घर में 16 टेस्ट सीरीज खेला है, लेकिन वह हारा नहीं है। 2012-13 के बाद से कोई भी टीम भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज हरा नहीं सकी है। अगर, भारतीय टीम यह टेस्ट सीरीज जीतती है तो यह भारत की 2012-13 के बाद से लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत होगी। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपना रिकॉर्ड कायम रखने में सफल रहेगी। बता दें भारत घर में सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम भी है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

युवा खिलाड़ियों को संभालना होगा मोर्चा

रांची टेस्ट के तीसरे दिन 13 विकेट गिरे थे। इसमें 3 भारत और बाकी 10 विकेट इंग्लैंड टीम के थे। खास बात थी कि 13 में से 12 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने गिराए थे। अब रांची टेस्ट के चौथे दिन भारत जीत से सिर्फ 152 रन दूर है। ऐसे में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान जैसे युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया के इन सितारों को चौथे दिन मोर्चा संभालना होगा। उन्हें भारत को 152 रन की दहलीज पार करवाने के लिए बेहतरीन पारियां खेलनी होंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵