back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का आज हो सकता है ऐलान, सिलेक्टरों के सामने ये चुनौतियां

Indian T20 World Cup Squad: भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुछ देर में हो सकता है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है। एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। अब रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में ऐलान होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर को लेकर रेस लगी है। ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज को चुनना बीसीसीआई के लिए चुनौती बना है।

ऋषभ पंत शामिल होना लगभग तय

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर भी सबकी निगाहें हैं। दरअसल, इस आईपीएल में हार्दिक अपना ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा पाए हैं। वह बल्ले और गेंद से कोई कमाल नहीं किए हैं। वहीं, जबर्दस्त फार्म में चल रहे विकेटकीपर ऋषभ पंत का टीम में शामिल होने लगभग तय माना जा रहा है। इनके विकल्प के तौर पर संजू सैमसन और केएल राहुल हैं। अब यह देखना है चयनकर्ता दोनों में से किसे मौका देते हैं।

ओपनर को लेकर संशय

टीम के ओपनर को लेकर संशय बरकरार है। ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा आएंगे या किसी और मौका मिलेगा? यह सवाल अब भी बना है। विकल्प के तौर पर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल हैं, लेकिन अनुभवी खिलाड़ी में विराट कोहली भी हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने यह भी एक चुनौती है।

कल हुई थी चयनकर्ताओं की बैठक

बीते कल यानी रविवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगारकर और कप्तान रोहित शर्मा ने बैठक की थी। इसमें 15 सदस्यीय टीम पर चर्चा की गई थी। चयनकर्ताओं के लिए गेंदबाजों का चयन भी सिरदर्द बना है। हाल के टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी गेंदबाज ने प्रभावित नहीं किया है। ऐसे में संदीप शर्मा, टी नटराजन, अर्शदीप सिंह पर विचार किया जा सकता है। सिलेक्टर्स को स्पिनर के लिए भी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। इस लिस्ट में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई दावेदार हैं। ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा चुने जाएंगे। ऐसे में कोई दो स्पिनर टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे।

टी-20 वर्ल्ड के लिए संभावित भारतीय टीम

कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, विकेटकीपर संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा, मो. सिराज।

न्यूजीलैंड की घोषित टीम

कप्तान केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵