back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए भारत के स्‍टार बॉलर जसप्रीत बुमराह, विमेंस कैटेगरी में सदरलैंड को मिला ये सम्मान

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया। दिसंबर में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के चलते बुमराह को इस खिताब से नवाजा गया है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को यह पुरस्‍कार दिसंबर महीने में जबर्दस्‍त प्रदर्शन के चलते दिया गया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचो की टेस्‍ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ खिताब से नवाजा गया है। दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नवंबर और दिसंबर में खेली गई थी, हालांकि इसका एक मैच जनवरी में भी खेला गया था।

बता दें कि, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में खेले गए तीन मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन जबर्दस्‍त रहा था, उन्‍होने ने इन तीन मैचो में 22 विकेट लिए। उनके इस बेहतर परफॉर्मेंस के चलते उन्हें ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया। वहीं टीम के विकेट टेकर बॉलर जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न और ब्रिस्बेन में 18 विकेट लिए, जबकि एडिलेड में उन्होंने 4 विकेट चटकाए।

खिताब पाने की लिस्‍ट में पैट कमिंस और डैन पैटरसन भी शामिल थे

बुमराह के अलावा यह खिताब पाने की रेस में पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के डैन पैटरसन भी थे। इस नॉमिनेशन लिस्ट में इनका भी नाम शामिल था। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के टेस्‍ट कप्‍तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें 17 विकेट चटकाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के डैन पैटरसन की बात करें, तो उन्‍होने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ एक-एक टेस्ट मैच खेला, जिसमें उन्होंने कुल 13 विकेट लिए।

महिला कैटेगरी में एनाबेल सदरलैंड को मिला टाइटल 

महिलाओं की कैटेगरी पर नजर डालें तो एनाबेल सदरलैंड को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सदरलैंड ने दिसंबर में बेहतर परफॉर्मेंस किया। उन्होंने दिसंबर में कुल 5 वनडे मैच खेले, जिसमें 2 शतक जड़ा और 9 विकेट भी चटकाए। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में सदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 122 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में उन्होंने 147 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट भी झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC ODI Rankings: विराट कोहली फिर बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज, रोहित शर्मा को बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साल 2026 की पहली वनडे रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵