back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025: अब आएगी खिलाड़ियों की शामत, मैदान पर भिड़े तो चलेगा ICC का हंटर

IPL 2025: क्रिकेट के मैदान पर कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं। अब उनपर आईसीसी के नियमों के तहत कार्यवाई होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में क्रिकेट फीवर एक बार फिर शुरू होने वाला है। आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद सारी टीमें फाइनलाइज हो गई हैं। अब मार्च के आखिरी हफ्ते में आईपीएल की शुरुआत होने को है। हालांकि अब मैदान पर दो खिलाड़ियों के बीच झगड़ा करना या आवेश में आना आसान नहीं होगा। संचालनकर्ता अब आईपीएल में भी ICC के नियम कानून लागू करने जा रहे हैं। इसके लागू होने के साथ ही अनुशासन नियम और भी ज्यादा सख्त हो जाएंगे। मौजूदा नियमों पर रविवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने बैठक की थी जिसके बाद अहम फैसला लिया गया है।

लड़ने पर ICC के नियमों के तहत होगा एक्शन

बीते कुछ सालों में देखा गया है कि मैदान पर दो खिलाड़ियों के बीच बहल के दौरान मामला इतना बढ़ जाता है कि अंपायर को बीच बचाव करना पड़ता है। ऐसे में उस लीग की साख दांव पर लग जाती है। मार्च में शुरू होने वाले आईपीएल के लिए गवर्निंग काउंसिल इसे लेकर नरमी बरतने के मूड में नहीं है। रविवार को IPL Governing Council की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिए गया कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए आईसीसी के नियम लागू किए जाएंगे। इसके तहत लेवल 1,2 और 3 के उल्लंघन पर खिलाड़ियों पर आईसीसी के नियमानुसार हंटर चलाया जाएगा। 

बीते कई सालों से सामने आ रहे हैं आचार संहिता उल्लंघन के मामले

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला मैदान पर बढ़ते झगड़ों की संख्या को देखते हुए लिया है। बीते साल भी KKR के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर आया था। दरअसल, हर्षित राणा ने SRH के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग किस किया था। इसके बाद उनपर अनुशासनात्मक कार्यवाई करते हुए उनपर 60 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। उन्हें लेवल 1 का दोषी माना गया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनको कार्यवाई का सामना करना पड़ा था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵