back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Ban Day 2: पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने 308 रनों से बढ़त बनाई

भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाज केवल 149 रन ही बना सके। भारत ने दूसरी पारी में 81/3 बना दिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में दिख रहा है। हालांकि मैच के पहले दिन भारत की शुरुआत खराब हुई थी लेकिन अश्विन और जडेजा ने लडखडाती हुई पारी को संभाल लिया और भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। अश्विन के शतक की बदौलत भारत 376 रन बनाने में कामयाब रहा और मेहमानों को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। बुमराह की धारदार तेज गेंदबाजी और जडेजा की फिरकी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 149 रन बना सके। मैच के दूसरे ही दिन भारत दूसरी पारी खेलने के लिए मैदान पर था और दिन की समाप्ति तक 308 रन की बढ़त बना ली।

रोहित-विराट इस बार भी रहे फेल, गिल और पंत क्रीज पर मौजूद

पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली दूसरी पारी में भी कुछ कमाल नहीं कर सके। यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा केवल 5 रन ही बना सके। विराट का बल्ला भी खामोश रहा और 37 गेंदो का सामना करके केवल 17 रन ही बना सके। अभी क्रीज पर शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर डटे हुए हैं।

ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी बांग्लादेशी बल्लेबाजी

बांग्लादेश को पहली पारी में पहला झटका पारी की छठी गेंद पर लगा जब बुमराह ने शादमन इस्लाम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दूसरा झटका आकाशदीप ने जाकिर हसन को क्लीन बोल्ड करके दिया। तीसरी विकेट भी आकाशदीप के नाम रही और मोमिनुल हक को आउट कर दिया। चौथा झटका कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का था जिन्हें मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। पांचवा विकेट 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा और रहीम की पारी खत्म हो गई। अगले दो ओवर में लिटन दास और शाकिब अल हसन भी वापस लौट गए। इसके बाद हसन महमूद का नंबर आया और बुमराह की आग उगलती हुई गेंदों के आगे सरेंडर कर बैठे। 9वीं विकेट तस्कीन अहमद के रूप में आया और टीम के 130 रन पर वापस हो गए। आखिरी विकेट नाहिद राणा का था और इसके साथ ही बांग्लादेश की पारी समाप्त हो गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...