back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 5th T20: 4-1 से सीरीज फतह करने उतरेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी टी20 आज

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज चल रही है जिसका आखिरी मैच आज खेला जाना है। सीरीज का ओपनर मैच भारत के खाते में ही गया था जिसमें उन्हेोंने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 26 जनवरी को हुए मैच में भी टीम इंडिया की विनिंग स्पिरिट बरकरार रही और 2 विकेट से जीत अपने नाम कर ली। हालांकि तीसरा मैच इंग्लैंड की झोली में गया और 31 जनवरी को खेले गए चौथे मैच में टीम इंडिया ने वापसी की और 15 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। आज सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है जिसके बाद वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा।

कब और कहां देखें IND vs ENG 5th T20

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टी20 मैच आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी जबकि आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे टॉस हो जाएगा। अगर आप भी घर बैठकर वीकेंड एंज्वाय करते हुए मैच देखना चाहते हैं तो Star Sports पर आप इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो Disney+Hotstar पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए ट्रेंड सैटर होगा आखिरी टी20

भारत ने इस टी20 सीरीज पर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए चेरी आन द केक है। अगर टीम इंडिया आखिरी मैच जीतने में कामयाब रहती है तो यह आंकड़ा 4-1 हो जाएगा जो वनडे सरीजी में टीम इंडिया के हौंसले को मजबूत करेगा।

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...