back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND W vs IRE W: टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, स्मृति ने सबसे तेज ODI शतक जड़ा

आयरलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में टीम इंडिया डोमिनेट कर रही है। स्मृति मंधाना ने शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही इतिहास रचते हुए टीम ने 435 रन बना डाले।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ आग उगल रही है। तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने ही कमाल दिखाना शुरू कर दिया। बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना से तूफानी सेंचुरी जड़ दी। इसके साथ ही उन्होंने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 70 गेंदों में शतक लगातक भारतीय महिला क्रिकेट के ODI इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। प्रतीक रावल भी अपने बल्ले के जौहर दिखा रही हैं। टीम इंंडिया की पारी खत्म होने तक 435 रन स्कोर रहा।

स्मृति और प्रतीका ने बल्ले से मचाया कोहराम

स्मृति मंधाना ने केवल 70 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली जिसके दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह अपने आप में एक कीर्तिमान हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास था। जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में यह कारनामा किया था। दूसरी तरफ प्रतीका रावल भी आयरलैंड गेंदबाजों के सामने अनबीटन साबित हो रही हैं। उन्होंने भी 150 रनों के आंकडे को पार करके अपनी विकेट गंवा दिया। यह पहली मौका नहीं है जब प्रतीका का बल्ला गरजा हो, बीते दो मैच में भी उन्होंने निर्णायक पारी खेली थी।  

435 रनों का लगाया अंबार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। पारी खत्म होने तक टीम इंडिया 5 विकेट गंवाकर 435 रन बनाए। इसके साथ ही एक और ऐसा रिकॉर्ड कायम हुआ जिसे तोड़ना पहाड़ तोड़ने के बराबर होगा। आयरलैंड के खिलाफ 233 रनों की ओपिनंग पॉर्टनरशिप हुई जो ऐतिहासिक है। ऋचा घोष, हरलीन देओल और तेजल की पारी ने भी शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया। आयरलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज ओरला रहीं जिन्होंने 2 विकेट झटके।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵