back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Irani Trophy: 1 साल में 5 टीमों के बने कप्तान, लेकिन टीम इंडिया के दरवाजे अभी भी बंद, जानिए कौन है वो खिलाड़ी

मंगलवार को ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान हो गया जिसमें रेस्ट आफ इंडिया (Rest Of India) की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथ में सौंपी गई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दलीप ट्रॉफी की शानदार समाप्ति के बाद अब ईरानी ट्रॉफी का बिगुल बज चुका है। मंगलवार देर शाम को ईरानी ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान कर दिया गया। जिसमें रणजी ट्रॉफी विजेता टीम मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के हाथ में सौंपी गई है जबकि रेस्ट आफ इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड करते नजर आएंगे।

कर चुके हैं भारतीय टीम की कप्तानी, अब संभालेंगे रेस्ट आफ इंडिया की कमान

ऋतुराज गायकवाड बीते 1 साल में पांच टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। आईपीएल (IPL) में वह महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी छोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बने। माना जाता है कि धोनी ने ही ऋतुराज का नाम कप्तानी के लिए सुझाया था। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और अपनी कप्तानी में टीम को गोल्ड मेडल जिताया था। घरेलू क्रिकेट में वह महाराष्ट्र टीम की कमान संभालते हैं और हाल ही में हुए दलीप ट्रॉफी में भी वह इंडिया सी के कप्तान थे। अब वह ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट आफ इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

ऋतुराज गायकवाड का प्रदर्शन

ऋतुराज गायकवाड ने भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं जिसमें वह 19.16 की औसत से केवल 115 रन बना सके। जबकि टी20 इंटरनेशनल में वह भारत के प्रमुख युवा बल्लेबाज के तौर पर उभरे। उन्होंने 23 टी20 मैच में 39.56 की औसत और एक शतक के साथ 633 रन बनाए हैं। IPL की बात करें तो ऋतुराज ने CSK के लिए 2020 में खेलना शुरु किया था और अगले ही सीजन 2021 में उनका प्रदर्शन इतना शानदार था कि फ्रेंन्चाइज ने उन्हें 2022 सीजन के लिए रिटेन कर लिया जबकि 2023 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी सौंप दी गई।

1 साल में 5 अलग अलग टीमों की कप्तानी करने के बाद भी ऋतुराज टीम इंडिया में स्थाई जगह बनाने में नाकामयाब रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान, सिराज-श्रेयस की वापसी, ऋतुराज गायकवाड़ बाहर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल की पहली चुनौती न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है। 11 जनवरी से शुरू होने...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...