back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 : ईशान किशन का टशन, फिर नहीं माना BCCI का आदेश, IPL में हो सकता है खेला

BCCI and Ishan Kishan: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईशान रणजी ट्रॉफी 2024 के अंतिम दौर के मैचों में भी झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं गए।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईशान किशन रणजी ट्रॉफी 2024 के अंतिम दौर के मैचों में भी झारखंड की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं गए। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उसके बाद से उन्होंने न तो बीसीसीआई को भारतीय टीम के लिए अपनी उपलब्धता साबित की और न इस पर जवाब दे रहे हैं।

झारखंड से खेलते हैं ईशान

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। हालांकि हाल में वह रणजी ट्रॉफी के लास्ट राउंड में भी झारखंड टीम से खेलने नहीं गए। वहीं, हाल में खबरें आई थीं कि ईशान गुजरात के बड़ौदा में पंड्या ब्रदर्स के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

क्या है नया नियम?

बीसीसीआई के कहने के बाद भी ईशान रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि जय शाह ने कहा था कि केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को मेन टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। वहीं, आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा, लेकिन ईशान किशन ने इस आदेश को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। वह झारखंड की ओर से न रणजी टॉफी 2024 खेलने पहुंचे और न झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को सूचना दी थी।

साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लिया था नाम

ईशान किशन ने जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने मानसिक थकान की वजह से सीरीज से नाम वापस लिया था। उसके बाद ईशान को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया था। इंग्लैंड के खिलाफ ईशान को टीम में शामिल नहीं किया गया था। इस बारे में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है और ईशान किशन ऐसा नहीं कर रहे।

टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल?

ईशान किशन का टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना भी मुश्किल लग रहा है। सेलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। इस कारण उनका टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी चुना जाना संभव नहीं लग रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵