back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SA20: Lubbe और Dan Vilas की धाकड़ बल्लेबाजी से जॉबर्ग सुपर किंग्स की हार, मैच विनिंग पारी ने जीता सबका दिल

Joburg Super Kings vs Paarl Royals SA20 : एसए-20 में जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स के बीच बुधवार को रोमाचंक मुकाबला हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार। एसए-20 में जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स के बीच बुधवार को रोमाचंक मुकाबला हुआ। पार्ल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और सुपर किंग्स को 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 168 रन पर समेट दिया। जवाब में रॉयल्स ने 19 ओवरों में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाया। टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत ठीक रही। इस टीम ने 23 रनों पर पहला विकेट गंवाया था। टीम की ओर से रीजा हेंड्रिक्स ने सबसे अधिक 79 रन बनाए।

हेंड्रिक्स ने तूफानी पारी खेली

हेंड्रिक्स ने 56 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने 141.07 की स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए। हेंड्रिक्स ने मोईन अली के साथ पार्टनरशिप की और चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेली। इसके अतिरिक्त कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 17 रन बनाए। ल्यूस डु प्लॉय ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली।

इन गेंदबाजों ने झटके एक-एक विकेट

सिबोनेलो मखान्या ने 15 रन बनाए। मोईन अली ने 30 रन जड़े। रॉयल्स के लिए लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो और फैबियन एलन ने 1-1 विकेट झटके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵