back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

”मुझसे किसी को कोई दिक्कत है तो…” रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर मोहम्मद शमी ने आलोचकों का मुंह बंद किया

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट की अटकलों को लेकर खुलकर जवाब दिया है। उन्‍होंने रिटायरमेंट की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन शमी ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, “अभी मेरा संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है।” उन्होंने साथ ही उन लोगों पर भी निशाना साधा जो बार-बार उनके भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं। शमी ने कहा, “अगर मुझसे किसी को कोई दिक्कत है तो सामने आए, बात करे। 

रिटायरमेंट की अटकलों पर मोहम्मद शमी का बयान

टीम इंडिया से फिलहाल बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर उठ रहे सवालों पर करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ और फिर एशिया कप से भी बाहर रहने के बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज थीं, लेकिन शमी ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एक इंटरव्यू में शमी ने साफ कहा, “जब तक मेरा मनोबल कम नहीं होता, मैं खेलता रहूंगा। अगर किसी को दिक्कत है तो सामने आए और मुझे बताए। क्या मेरे रिटायरमेंट से उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी?” 

शमी ने आगे कहा, “बताओ, मैं किसकी लाइफ में पत्थर बन गया हूं जो आप चाहते हो कि मैं रिटायर हो जाऊं? जिस दिन मैं बोर हो जाऊंगा, खुद चला जाऊंगा।” उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि चयन न होने के बावजूद उनका खेल से लगाव कम नहीं होगा। शमी ने कहा कि “आप मुझे इंटरनेशनल टीम में सेलेक्ट मत कीजिए, लेकिन मैं मेहनत करता रहूंगा। डोमेस्टिक खेलूंगा, लेकिन खेलता रहूंगा।” 34 वर्षीय शमी ने साफ कहा कि अभी उनके रिटायरमेंट का वक्त नहीं आया है और वो पूरी फिटनेस और जोश के साथ मैदान में लौटने को तैयार हैं।

“मेरा एक सपना अभी अधूरा है” – मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने अपने करियर को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका एक सपना अभी अधूरा है वनडे वर्ल्ड कप जीतना। शमी ने कहा कि 2023 में हम बहुत करीब पहुंचे थे, लेकिन ट्रॉफी जीत नहीं पाए। 2027 वर्ल्ड कप में मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दिया है। पिछले दो महीनों में मैंने वजन कम करने और लंबी गेंदबाजी के लिए कड़ी मेहनत की है।

शमी ने कहा कि क्रिकेट के प्रति उनका जुनून अब भी बरकरार है। जिस दिन जोश कम हो जाएगा, वे खुद ही क्रिकेट छोड़ देंगे। लेकिन तब तक लड़ते रहेंगे। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट मार्च 2024 में खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पाया है। आईपीएल 2025 में भी उनकी गेंदबाजी लय में कुछ गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन उनका मानना है कि वो फिर से वापसी के लिए तैयार हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां बल्लेबाजों के लिए ऑरेंज कैप खास होती है, वहीं गेंदबाजों के लिए पर्पल कैप (Purple...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵