back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI New Jersey: मुंबई इंडियंस की नई जर्सी लॉन्च, वीडियो में कप्तान हार्दिक पांड्या का इन्सल्ट

MI New Jersey Video: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी लांच की है। मुंबई टीम अपने कारनामों को लेकर चर्चा में है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने नई जर्सी लांच की है। मुंबई टीम अपने कारनामों को लेकर चर्चा में है। उन्होंने जर्सी लांच में कुछ अनोखी चीज की, जिसे देख कहा जा सकता है कि कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ धोखा हो गया। बता दें, इस आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे। हार्दिक को मुंबई ने कैश डील में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। फिर कुछ दिन बाद बताया कि वह टीम के नए कप्तान होंगे। अब कप्तान के तौर पर पांड्या को टीम के सभी कामों में आगे दिखना चाहिए, लेकिन जर्सी लॉन्च में ऐसा नहीं हुआ।

वीडियो में 8वें नंबर पर जर्सी पहने नजर आए पांड्या

मुंबई इंडियंस ने आपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर जर्सी लांच की वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सबसे पहले नई जर्सी दिखाई देती है। फिर पूरी जर्सी रिवील हो रही। इसके बाद सबसे पहले रोहित शर्मा जर्सी पहने नजर आते हैं। फिर सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ी दिखते हैं। इस तरह पांड्या 8वें नंबर पर जर्सी पहने नजर आते हैं।

रोहित शर्मा भी सबसे पहले दिखाए गए

बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या को वीडियो में सबसे पहले नजर आना चाहिए था। मगर, ऐसा नहीं हुआ। पहले नंबर पर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी दिखाए गए। वैसे, इसके पीछे मुंबई इंडियंस की सोच के बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता।

रोहित की कप्तानी में टीम ने जीती पांच ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा काफी सफल कप्तान रहे हैं। उन्होंने टीम को पांच आईपीएल खिताब जितवाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई कैसा खेलती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵