back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, पहले 2 मैच नहीं खेल सकेगा यह धाकड़ खिलाड़ी

Mumbai Indians IPL 2024 : आईपीएल 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बीच पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बीच पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम को बड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, लेकिन टीम का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट के पहले दो मैचों से बाहर रह सकता है।

सूर्यकुमार रह सकते हैं बाहर

भारत के टॉप टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की टखने की सर्जरी हुई है। वह बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के पहले दो मैचों के लिए उनकी उपलब्धता मुश्किल है। सूर्यकुमार आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। वह मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

एनसीए ने नहीं दिया है फिटनेस सर्टिफिकेट

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार का रिहैबिलिटेशन सही रास्ते पर है। वह निश्चित रूप से आईपीएल में वापसी करेंगे। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि एनसीए की यानी स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम सूर्या को पहले दो मैचों में खेलने के लिए मंजूरी देगी या नहीं। सूर्या के इंस्टाग्राम हैंडल को देखें तो उन्होंने स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग से जुड़े एक्सरसाइज करते वीडियो पोस्ट किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के शुरुआती मैच में 12 दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले फिट होने के लिए उनके पास कम समय है।

T-20I में जड़े हैं इतने रन

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के सबसे अहम बल्लेबाजों में एक हैं। उनके नाम 60 T-20I मैचों में चार शतक और 171 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 2141 रन हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताब की संभावना काफी हद तक सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। आईपीएल में मुंबई के सफल अभियान के लिए भी सूर्यकुमार अहम है। उन्होंने नेशनल टीम के लिए पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका में खेला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...