back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वनडे वर्ल्ड कप 2025 का काउंटडाउन शुरू, कहां और कब खेले जाएंगे मैच! यहां जानिए पूरा शेड्यूल

महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बार मेजबानी का जिम्मा भारत के पास है और टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बार मेजबानी का जिम्मा भारत के पास है और टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा। शुरुआती मैच में भारत का मुकाबला श्रीलंका से बेंगलुरु में होगा, जबकि फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।

युवराज सिंह का खास संदेश

मुंबई में आयोजित आईसीसी के 50 डेज टू गो इवेंट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा, “50 ओवर का वर्ल्ड कप ही असली वर्ल्ड कप है। यह भारत में हो रहा है, जो खास मौका है। ऐसे पल बार-बार नहीं आते, और सफलता की कुंजी है टीम का अपनी प्रक्रिया पर अडिग रहना।

पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल

ग्रुप स्टेज मैच 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर

2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- इंदौर

7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – वाइजैग

10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – वाइजैग

11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – वाइजैग

13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – वाइजैग

14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – वाइजैग

17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर

20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो

21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी

24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो

25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु

नॉकआउट स्टेज

29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु

2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु

भारत की मेजबानी का इतिहास

भारतीय महिला टीम चौथी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही है। इससे पहले यह आयोजन 1978, 1997 और 2013 में भारत में हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Technologies: IPL 2026 में कैसे काम करती हैं बॉल ट्रैकिंग, LBW और अल्ट्राएज टेक्नोलॉजी? जानें पूरा सिस्टम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के साथ क्रिकेट में एक बार फिर हाईटेक तकनीकों का जलवा देखने को मिल रहा है। अब...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵