back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप के लिए बाद में होगी स्क्वॉड की घोषणा

Pakistan Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम बाद में घोषित की जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने में एक महीना बचा है। इसके लिए सभी टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घो​षणा की है। वैसे, पाकिस्तान ने अपनी टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नहीं का ऐलान नहीं किया है। पाक क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित की है। टीम में 18 खिलाड़ी हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बाद में टीम घोषित करेगा।

इन खिलाड़ियों को भी मिली जगह

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम की 18 मेंबर की घोषणा की। टीम के कप्तान बाबर आजम रहेंगे। बाबर के अलावा अबरार अहमद, आजम खान, हारिस रऊफ, सलमान अली आगा, मो. इरफान खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी टीम में हैं।

10 मई से शुरू होगी सीरीज

पाकिस्तानी टीम आयरलैंड के खिलाफ 10 मई से 14 मई तक टी-20 सीरीज खेलेगी। फिर पाक टीम 22 मई से इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां टी-20 चार इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ये सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनजर तैयारी के लिए है।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान T20I टीम

कप्तान बाबर आजम, आजम खान, फखर जमां, अबरार अहमद, हसन अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मो. आमिर, अब्बास अफरीदी, मो. रिजवान, इरफान खान नियाज, सईम अय्यूब, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर, पाकिस्तान की हार के बाद बदल गए सुर, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बड़बोलेपन और हॉटस्पॉट बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार वे आंकड़ों की बजाय केवल...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵