back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS T20: रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग 6, फिर भी नहीं जुड़े उनके खाते में 6 रन, जानें इसके पीछे की कहानी

IND Vs AUS T20 Series:भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की। यह बेहद रोमांचक मुकाबला रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की। यह बेहद रोमांचक मुकाबला रहा। टीम इंडिया लास्ट ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीती। दिग्गज बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीताया। हालांकि, मैच की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन उनके खाते में 6 रन नहीं जुड़े।

छक्का लगाने के बाद भी रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिले 6 रन?

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी कर 209 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैच जीता। आखिरी गेंद पर बल्लेबाज रिंकू सिंह कर रहे थे। टीम इंडिया को जीत के लिए एक रन चाहिए था। बॉल शॉन एबॉट के हाथों में था। इसके बाद रिंकू ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीताया, लेकिन एबॉट की आखिरी बॉल नो बॉल हो गई। इस कारण रिंकू के खाते में 6 रन नहीं जुड़े।

रिंकू ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए

रिंकू ने 14 गेंद खेलकर शानदार 22 रन बनाए। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 42 बॉल खेलकर 80 रन बनाए। ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

जीत बाद कप्तान सूर्या क्या बोले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा-लड़कों ने जिस तरह से खेला, उससे बहुत खुश हूं। उनकी ऊर्जा से बहुत खुश हूं। हम दबाव में थे पर जिस तरह से सबने प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup Prize Money: विजेता टीम को मिलेंगे 27 करोड़ रुपये से ज्यादा, जानिए फाइनल से सुपर-8 तक कितनी है प्राइज मनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। T20 World Cup 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 8 मार्च को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...