back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत और बेन डकेट ने मारी छलांग, जानिए किसे हुआ नुकसान?

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खत्म होने के अगले ही दिन आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में कई सारे बदलाव नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खत्म होते ही अगले ही दिन आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है जहां आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में भारत के ऋषभ पंत और इंग्लैंड के बेन डकेट ने छलांग लगाई है। उन्हें काफी फायदा हुआ है। इन दोनों ने लीड्स टेस्ट में कमाल का खेल दिखाया था। जिसमें कई बल्लेबाजों को नुकसान भी हुआ है।

बता दें, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज बने हुए है उनकी रेटिंग अभी 889 की चल रही है। वही इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 874 की है। इन दोनों प्लेयर्स की रेटिंग में भी तो बदलाव हुआ है। लेकिन रैंकिंग पहले जैसी ही बनी हुई है। 

इनकी रैंकिंग में नहीं हुआ कोई बदलाव

न्यूजीलैंड के केन​ वि​लियमसन की बात की जाएं तो, इनकी रैंकिंग में कोई बदलाव नही हुआ है। इस वक्त आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन पर हैं। उनकी रेटिंग 867 की है। भारत के यशस्वी जायसवाल ने जहां लीड्स टेस्ट में शतक लगाया था इसलिए उनकी रेटिंग अब 851 की हो गई है लेकिन रैंकिंग अभी भी चौथी बनी हुई है। स्टीव स्मिथ 824 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा जो 806 की रेटिंग के साथ इस वक्त नंबर 6 पर बने हुए हैं। यानी टॉप 6 बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नही हुआ है। हालांकि इसके बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। 

ऋषभ पंत को एक स्थान का हुआ फायदा, बेन डकेट ने मारी पांच स्थानों की छलांग

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में भारत के ऋषभ पंत ने शतक लगाने का काम किया है। जिसका फायदा उन्हें मिलता हुआ नजर आ रहा है। जिससे उनकी रेटिंग अब बढ़कर 801 की हो गई है। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा मिला है। जिसमें इस बीच इंग्लैंड के बने डकेट ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी में शानदार शतक मारा था। यही वजह है कि उनकी रेटिंग अब 787 की हो गई है उन्होंने एक साथ पांच स्थानों की छलांग मार दी है। 

इन बल्लेबाजों को हुआ नुकसान

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाजों में यही दो बढ़िया हैं, जिनकी रेटिंग बढ़ी है। श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को दो स्थान का नुकसान हुआ है, वे अब नौवें स्थान पर चले गए है तो पाकिस्तान के साउद शकील भी दो स्थान नीचे अब 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा डेरिल मिचेल, एडन मारक्रम और ट्रेविस हेड को भी एक एक स्थान का नुकसान इस की रैंकिंग में उठाना पड़ा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...