back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्लाइट में सो रहे Rinku Singh के साथ हो गई ऐसी हरकत, Video Viral

Rinku Singh and Rahmanullah Flight Video: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया 1-0 से आगे है। दूसरा मैच 14 जनवरी (रविवार) को इंदौर में खेला जाना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। टीम इंडिया 1-0 से आगे है। दूसरा मैच 14 जनवरी (रविवार) को इंदौर में खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीम इंदौर पहुंची है। अक्सर टीम इंडिया और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को आपस में मस्ती करते देखा जाता है। अब दोनों टीमों के खिलाड़ियों का ऐसा ही मस्ती करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीम इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज दिख रहे हैं।

रहमानुल्लाह ने रिंकू को छेड़ा

वायरल वीडियो फ्लाइट का है। जब रिंकू अपनी सीट पर सो रहे होते हैं, तभी रहमानुल्लाह गुरबाज धीरे से उनके पास आते हैं और उनको छेड़ते हैं। गुरबाज कभी रिंकू का मुंह पकड़ते हैं तो कभी उनके बालों को सही करते हैं। अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती आपस में अच्छी बताई जाती है, जो हमेशा दिखती है। पहले टी-20 मैच बाद दोनों का ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिला था।

आईपीएल में KKR के लिए खेलते हैं दोनों खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिंकू और रहमानुल्लाह गुरबाज कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते हैं। पहले से दोनों खिलाड़ियों की अच्छी दोस्ती है। आईपीएल में रिंकू और गुरबाज को मस्ती करते दिखते हैं। रिंकू ने पहले टी-20 मैच में छोटी, लेकिन शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 9 गेंदों पर 16 रन बनाए थे। उनका कद क्रिकेट में लगातार बढ़ता जा रहा है। रिंकू टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 में डेब्यू कर चुके हैं। उम्मीद है जल्द टेस्ट में भी डेब्यू करने का मौका मिलेगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...