back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2024 में जीत से टीम इंडिया का आगाज, शेफाली, मंधाना और दीप्ति शर्मा के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने

INDW vs PAKW Highlights: महिला एशिया कप में भारत ने अपने पहले मैच में आज पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई। जीत का श्रेय शेफाली और मंधाना को रहा।

नई दिल्ली, रफ्तार। एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया। पाकिस्तान के दांबुला मैदान पर आज खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत बिग्रेड ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने 109 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 14.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की दमदार साझेदारी की। मंधाना ने 31 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाए। वह 10वें ओवर में सैयदा अरूब शाह की गेंद की शिकार बनीं। सैयदा ने 12वें ओवर में शेफाली को बोल्ड किया। उन्होंने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और एक छक्का जड़ा। नशरा संधू ने 13वें ओवर में दयालन हेमलता (11 गेंदों में 14) को अपने जाल में फंसा लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।

108 रनों पर ऑलआउट हो गई थी पाक 

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 25 रन बनाए। इसमें तीन चौके शामिल हैं। सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर गुल फिरोजा (5 रन) और मुनीबा अली (11 रन) चौथे ओवर तक पवेलियन लौटीं। आलिया रियाज (6 रन) और कप्तान निदार डार (8 रन) ज्यादा देर नहीं खेल सकीं। तूबा हसन 19 गेंदों पर 22 रन जोड़े। फातिमा सना 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम से दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट गिराए। भारत की अगली भिड़ंत रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से है।

भारत की प्लेइंग-11

कप्तान हरमनप्रीत कौर, विकेटकीपर ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11

कप्तान निदा डार, विकेटकीपर मुनीबा अली, सिदरा अमीन, गुल फिरोजा, आलिया रियाज, इरम जावेद, फातिमा सना, तूबा हसन, सादिया इकबाल, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...