back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय टीम में शामिल होने की भावना बेहद अद्भुत- अर्शदीप

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में चुने जाने का एहसास बेहद अद्भुत होता है। देश के लिए खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। 23 वर्षीय अर्शदीप ने आईपीएल 2022 सीजन को 14 मैचों में 10 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 7.70 है। टी-20 सीजन 9 जून से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है कि मैं वास्तव में खुश हूं कि मुझे भारतीय टीम में चुना गया है। मुझे इसके बारे में सनराइज हैदराबाद के खिलाफ मैच से ठीक पहले पता चला। दरअसल, मुझे इसके बारे में टीम बस में पता चला। हां, यह काफी रोमांचक एहसास है। जब मैच चल रहा था, तो मुझे उतना महसूस नहीं हुआ, लेकिन जब मैं सुबह उठूंगा तो मुझे एहसास होगा कि यह एक बहुत ही खास पल है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी खेल खेलना शुरू करता है, वह देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है और मैं इसके लिए काफी भाग्यशाली और आभारी महसूस करता हूं। मैं भविष्य में अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी यॉर्कर पर वास्तव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि आईपीएल या घरेलू क्रिकेट जैसे मैचों में इसके बिना टिक पाना बहुत मुश्किल होता है। गेंदबाज ने कहा कि अपने आप को जाल में फंसने से बचाने के लिए यॉर्कर फेंकना ही एकमात्र रास्ता था। उन्होंने कहा, जब मैं घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलता हूं तो वहां भी अच्छे खिलाड़ी होते हैं और अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको यॉर्कर फेंकनी होगी। –आईएएनएस पीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵