back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U19 Asia Cup 2024: भारत-बांग्लादेश के बीच का आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट

आज भारत-बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में U19 Asia Cup 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानें इस मुकाबले को कैसे लाइव देख पाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट का यह फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी अपनी जगह बनाई है।

भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल मुकाबले में बनाई अपनी जगह

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम को 10 विकेट से मात देकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। 13 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को बड़ी जीत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 174 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 21.4 ओवर में हासिल करने में अपना बड़ा योगदान दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

बांग्लादेश ने PAK को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह

वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया था। बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम ने एक बहुत ही बढ़िया पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचाया। अब अंडर-19 एशिया कप 2024 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

यहां देखें इस फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले को आज भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट फैंस अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट SONY Sports नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को SONYLIV ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs NZ T20 WC Final: फाइनल से पहले जानें आंकड़ों के हिसाब से कौन सी टीम किसपर पड़ेगी भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IND vs NZ T20 WC Final खेला जाना है। जिसके बाद विश्व को टी20 का विश्व विजेता मिल जाएगा। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...