back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम, कुलदीप ने सबसे बड़ी मुसीबत हल की

IND vs ENG Rajkot Test:राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन यानी आज का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें शतकवीर बेन डकेट भी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। राजकोट टेस्ट के तीसरे दिन यानी आज का पहला सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें शतकवीर बेन डकेट भी हैं। इन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया है। कुलदीप ने बेयरस्टो को तो खाता भी नहीं खोलने दिया। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जो रूट आउट हुए। लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए हैं।

153 रन बनाकर डकेट आउट

आखिरकार आज पहले सेशन में ही भारतीय टीम को बेन डकेट का विकेट मिल गया। कुलदीप यादव ने उनका विकेट झटका। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को डकेट सीधे कवर में शुभमन गिल की हाथों में दे बैठे। डकेट ने 153 रनों की पारी निकली। इंग्लैंड का स्कोर 51 ओवर के बाद 5 विकेट पर 260 रन था। इनके बाद स्टोक्स और फोक्स ने इंग्लैंड की पारी बढ़ाई।

बेयरस्टो नहीं खेल सके खाता

इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट कर दिया। कुलदीप की अंदर आती गेंद को बेयरस्टो जज नहीं कर सके। उन्हें लगा गेंद सीधी जाएगी, लेकिन यह टर्न करके अंदर आई, जिसकी वजह से एलबीडब्ल्यू हो गए। बेयरस्टो ने डीआरएस लिया, लेकिन फैसला आने से पहले पवेलियन लौटना पड़ा। तब इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 225 रन है।

बुमराह ने रूट को भेजा पवेलियन

जो रूट को फिर से जसफ्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा है। बुमराह उन्हें लगातार शिकार बना रहे हैं। रूट ने रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश में गेंद स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों में थमा दी। रूट 31 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए।

अश्विन बिना मैदान में उतरी टीम इंडिया

तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेन डकेट शतक बनाकर खेलने उतारे थे। रूट ने 9 रन के निजी स्कोर पर खेलने उतरे। भारतीय टीम विकेट लेने के इरादे से मैदान पर उतरी थी। भारतीय टीम अश्विन के बिना मैदान पर उतरी है।

दूसरे दिन इंग्लैंड टीम 2 विकेट पर 207 स्कोर

दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे। भारत के पास 238 रनों की बढ़त थी। इंग्लैंड के लिए आज बेन डकेट और जो रूट ने पारी की शुरुआत की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵