back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीआरपी मामला: बीएआरसी के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को मिली ज़मानत

मुंबई, 02 मार्च (हि.स.)। बंबई हाईकोर्ट ने मंगलवार को टारगेट रेटिंग प्वाइंट्स (टीआरपी) मामले में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने पार्थो दास गुप्ता को भारत से बाहर न जाने की और हर महीने पहले शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस समक्ष हाजिरी लगाने का भी आदेश जारी किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने टीआरपी घोटाला मामले में पार्थो दासगुप्ता को 24 दिसम्बर 2020 को गिरफ्तार किया था। पार्थो दास गुप्ता के वकील ने इस मामले में जमानत के हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। न्यायाधीश पी.डी. नाईक ने दो सप्ताह पहले इस मामले की सुनवाई पूरा कर निर्णय लंबित रखा था। मंगलवार को न्यायाधीश पी.डी. नाईक ने पार्थो दासगुप्ता को सशर्त जमानत दिया है। जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच ने दासगुप्ता पर रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों के साथ मिलकर टीआरपी रेटिंग्स में हेरफेर करने का आरोप लगाया था। दासगुप्ता जून 2013 से नवम्बर 2019 के बीच बीएआरसी के सीईओ थे और उन पर 12,000 अमेरिकी डॉलर और रुपये लेने का आरोप है। इसके साथ ही दासगुप्ता पर रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी से उनके चैनल के लिए टीआरपी में हेरफेर करने के लिए 40 लाख नकद लेने का आरोप है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...