back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India में Afghanistan के खिलाफ आज इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, प्लेइंग 11 में ये बदलाव संभव

India vs Afghanistan 3rd T20 : टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैच टीम इंडिया जीती है। टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक-दो बदलाव दिख सकते हैं।

संजू सैमसन की वापसी की संभावना

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू सैमसन इस सीरीज के लिए प्लेइंग 11 में पहले से ही हैं, लेकिन उनको दोनों ही मैचों में मौका नहीं मिला था। उनकी जगह दो मैचों में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जितेश शर्मा को मौका दिया गया। अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरे मैच की प्लेइंग 11 में जितेश शर्मा को आराम देकर संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है।

कई सीरीज में टीम में शामिल पर खेलने का मौका नहीं मिला

कई सीरीज में ऐसा देखा जाता है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाते हैं, लेकिन उनको प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलता है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस टी-20 सीरीज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

आवेश को मिल सकता है मौका

तेज गेंदबाज आवेश खान को भी सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। आवेश को भी पहले दोनों टी-20 मैचों से बाहर रखा गया था। अब उम्मीद है कि तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। इससे पहले आवेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। आवेश ने अब तक टीम इंडिया के लिए टी-20 के 19 मुकाबले खेले हैं। इनमें उनके नाम 18 विकेट दर्ज हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का देख लीजिए पूरा शेड्यूल, जानिए कब-किससे होगी भिड़ंत और क्या इस बार होगी वापसी?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Chennai Super Kings नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन यानी IPL 2025 में टीम...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵