Yuvraj Singh की एलीट लिस्ट में आए शिवम दुबे, बनाया यह खास Record

Shivam Dube: भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे की युवराज सिंह से फिर तुलना हो रही है। उन्होंने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी की।
शिवम दुबे और युवराज सिंह।
शिवम दुबे और युवराज सिंह।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे की युवराज सिंह से फिर तुलना हो रही है। उन्होंने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। इसके साथ ही शिवम युवराज वाली एलीट लिस्ट में जगह बना ली है। उन्होंने युवी की तरह 32 गेंदों में नाबाद 63 रन जड़े। अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़कर 196.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

ये रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे भारतीय ऑलराउंडर बने शिवम

शिवम दुबे ने दूसरे टी-20 में खास रिकॉर्ड बनाया। वह एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 50 रन और एक विकेट लेने वाले टीम इंडिया के दूसरे ऑलराउंडर बन गए। इस मामले में युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं। युवी ने ये कारनामा तीन बार किया है। शिवम दुबे ने 2 बार ये कारनामा कर दूसरे स्थान हासिल किया है। लिस्ट में विराट कोहली भी हैं। कोहली ने दो बार ऐसा किया है। हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

अजमतुल्लाह को बनाया शिकार

शिवम दुबे ने मैच में अजमतुल्लाह उमरजई का विकेट गिराया। सातवें ओवर में दुबे ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। उन्होंने 3 ओवर किए और 36 रन देकर 1 विकेट निकाला। पहले टी-20 में 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने इब्राहिम जादरान को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर आउट किया था। शिवम किफायती और बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर उभर रहे हैं।

एक T-20 में टीम इंडिया के लिए 50 रन और 1 विकेट

युवराज सिंह, 3 बार

शिवम दुबे, 2 बार

विराट कोहली, 2 बार

हार्दिक पांड्या, 1 बार

अक्षर पटेल, 1 बार

वॉशिंगटन सुंदर, 1 बार

तिलक वर्मा, 1 बार

एक T-20 में टीम इंडिया के लिए 50 रन और 1 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

युवराज सिंह बनाम न्यूजीलैंड, साल 2009

युवराज सिंह बनाम श्रीलंका, साल 2009

विराट कोहली बनाम पाकिस्तान, साल 2012

युवराज सिंह बनाम पाकिस्तान, साल 2012

विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, साल 2016

हार्दिक पंड्या बनाम इंग्लैंड, साल 2022

अक्षर पटेल बनाम श्रीलंका, साल 2023

वाशिंगटन बनाम न्यूजीलैंड, साल 2023

तिलक वर्मा बनाम बांग्लादेश, साल 2023

शिवम दुबे बनाम अफगानिस्तान, साल 2024

शिवम दुबे बनाम अफगानिस्तान, साल 2024

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in