back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलियाई फैंन्स की हूटिंग से गुस्साए विराट कोहली, दर्शकों पर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

मेलबर्न एयरपोर्ट पर भी कोहली और ऑस्‍ट्रेलियाई पत्रकार के बीच कहासुनी देखने को मिली। इसके बाद चौथे टेस्‍ट के दौरान सैम कोंस्‍टास और विराट के बीच टक्‍कर हुई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाबा टेस्‍ट ड्रॉ होने के बाद ही भारतीय टीम बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट के लिए मेलबर्न पहुंची। वहीं मेलबर्न पहुंचने के साथ ही विराट कोहली ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर आ गए। भारत स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मेलबर्न में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन आउट होने के बाद ही MCG के दर्शकों द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ा। 

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।


मेलबर्न एयरपोर्ट पर भी कोहली और ऑस्‍ट्रेलियाई पत्रकार के बीच कहासुनी देखने को मिली। इसके बाद चौथे टेस्‍ट के दौरान सैम कोंस्‍टास और विराट के बीच टक्‍कर हुई। इसके बाद तो को‍हली ऑस्‍ट्रेलियाई दर्शकों के माथे ही चढ़ गए। यह घटना तब हुई जब कोहली अपने आउट होने के बाद सिर झुकाए पवेलियन लौट रहे थे और जैसे ही उन्होंने बाउंड्री लाइन पार की वैसे ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर जाने वाले रास्ते के पास मौजूद कंगारू फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा। पहले तो विराट ने इसे अनसुना किया और वह आगे बढ़ते रहे, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो कोहली वापस आकर भड़क गए। निराशा में पड़े कोहली को यह हूटिंग पसंद नहीं आई और वह बाउंड्री लाइन के पास वापस आकर गुस्से में दर्शक को घूरने लग गए। तभी वहां पर मौजूद आईसीसी के लोग आकर विराट को अंदर ले गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।  

6 पारियों में 162 रन बनाए


बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआत में कोहली की पारी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं दिखीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 474 रन बनाने के बाद भारत की पारी को संभालने के लिए 102 रनों की अहम साझेदारी की। उन्‍होंने 4 मैच की 6 पारियों में 162 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 32.40 की और स्‍ट्राइक रेट 56.64 की रही है। इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक भी लगाया है। पर्थ टेस्‍ट में विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्‍ट में विराट ने 7:11 रन और ब्रिसबेन टेस्‍ट में 3 रन बनाए।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵