back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग का शिड्यूल जारी, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में पहला मुकाबला

WPL 2024 Schedule:वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का शेड्यूल जारी हो गया है। इस सीजन का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) का शेड्यूल जारी हो गया है। इस सीजन का पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच पहले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। इस बार सभी मुकाबले अलग-अलग 2 शहरों में खेले जाएंगे। पहले हाफ के मुकाबले बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे। वहीं, फाइनल समेत दूसरे हाफ के मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे।

फाइनल मुकाबला 17 मार्च को

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जाना है। फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। 15 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा। इकेमें दोनों मैच दिल्ली में ही होंगे। इस टूर्नामेंट में 5 टीमें खेलेंगी। फाइनल समेत 22 मुकाबले होंगे। बेंगलुरु और दिल्ली में 11-11 मैच आयोजित होंगे।। 23 फरवरी से 4 मार्च तक बेंगलुरु में मुकाबले होंगे। वुमेंस प्रीमियर लीग के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू किए जाएंगे।

बीसीसीआई द्वारा जारी पूरा शेड्यूल

23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

25 फरवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

26 फरवरी – यूपी वॉरियर्ज बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

एक मार्च से 17 मार्च तक के मैच

1 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जाएंट्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

3 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

4 मार्च – यूपी वारियर्ज बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम)

5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

6 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

7 मार्च – यूपी वॉरियर्ज बनाम मुंबई इंडियंस, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

9 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

11 मार्च – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स, (दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम)

15 मार्च – एलिमिनेटर

17 मार्च – फाइनल

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया की सबसे रोमांचक टी20 लीग माना जाता है, जहां हर सीजन बल्लेबाज नए-नए रिकॉर्ड (IPL...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵