WPL 2024 Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग का आज हो रहा ऑक्शन, महिला खिलाड़ियों पर हो रहीं धन वर्षा

WPL 2024 Auction Details: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। यह फरवरी-मार्च में खेले जाने की उम्मीद है। आज खिलाड़ियों की नीलामी होनी है।
डब्ल्यूपीएल का आज दोपहर ऑक्शन।
डब्ल्यूपीएल का आज दोपहर ऑक्शन।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। यह फरवरी-मार्च में खेले जाने की उम्मीद है। आज खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। 5 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की यह दूसरी ऑक्शन होगी। बीते सीजन की तरह फिर ऑक्शन मुंबई में है। दोपहर 2 बजे से ऑक्शन शुरू होगी। फिर पांच फ्रेंचाइजी-मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स बड़े खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए जेब खाली करेंगी।

कितनों पर बोली, कितने स्लॉट खाली?

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के नियमों के तहत हर फ्रेंचाइजी के स्क्वॉड में अधिकतम 18 और न्यूनतम 15 खिलाड़ी होने जरूरी हैं। इनमें भी विदेशी खिलाड़ी 6 से अधिक नहीं हो सकते। अक्टूबर में WPL फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। उसके बाद ऑक्शन के लिए 30 खिलाड़ियों (9 विदेशी) के स्लॉट खाली हैं। मतलब अधिक से अधिक 30 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। 30 स्लॉट के लिए 165 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। गुजरात के पास सबसे ज्यादा 10 स्लॉट खाली हैं।

किस टीम के पास सबसे अधिक पैसा?

IPL में इस बार ऑक्शन पर्स 100 करोड़ रुपए है। वहीं, WPL में फ्रेंचाइजियों के लिए केवल 13.5 करोड़ का ऑक्शन पर्स है। मतलब खिलाड़ियों को खरीदने के लिए इतनी रकम खर्च की जा सकती है। अब इसमें से जितने खिलाड़ी रिटेन हुए हैं, उतनी रकम पहले कट चुकी है। बची रकम के साथ ऑक्शन में उतरना है। इस हिसाब से ऑक्शन में गुजरात सबसे ज्यादा 5.95 करोड़ के साथ उतरेगी। मुंबई के पास सबसे कम 2.1 करोड़ होंगे। यूपी के पास 4 करोड़, बैंगलोर के पास 3.35 करोड़ और दिल्ली के पास 2.25 करोड़ होंगे।

इस खिलाड़ी का बेस प्राइस सबसे अधिक

सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख होता है। सिर्फ दो खिलाड़ी इस बेस प्राइस के साथ उतर रही हैं। वेस्टइंडीज की पूर्व ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर किम गार्थ ने ये बेस प्राइस रखा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

डिएंड्रा डॉटिन और किम गार्थ के अलावा इंग्लैंड की विस्फोटक ओपनर डैनी वायट (बेस प्राइस 30 लाख), श्रीलंका की दिग्गज कप्तान चामरी अट्टापट्टू (बेस प्राइस 30 लाख) और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (बेस प्राइस 30 लाख) पर नजरें रहेंगी। WBBL फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच रहीं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अमैंडा जेड वेलिंग्टन (बेस प्राइस 30 लाख) भी सबका ध्यान खींचेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in