back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Phone Hacking: फोटो पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली! ये है नया स्कैम, इन गलतियों से बचें

Smartphone Photo Hack: आपने तरह-तरह के फ्रॉड और स्कैम सुने और देखे होंगे। खासतौर पर डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों के अधिक एक्टिव होने से साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आपने तरह-तरह के फ्रॉड और स्कैम सुने और देखे होंगे। डिजिटल और सोशल प्लेटफॉर्म पर लोगों के अधिक एक्टिव होने से साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। अब फोटो ओपन होने पर ही लोग हैकर्स के शिकार बन रहे हैं। आप फोटो पर क्लिक कर स्कैमर्स के जाल में फंस सकते हैं। हाल में इस नए स्कैम के मामले सामने आए हैं। फोटो पर क्लिक करने पर लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं।

Smartphone Photo Hack है क्या?

ठगी का नया हथियार फोटो क्लिक स्कैम (Photo Click Scam) है। इसके तहत व्हाट्सएप (WhatsApp) पर हैकर द्वारा GIF Image भेजी जाती है, जिस पर क्लिक करने पर यूजर फिशिंग स्कैम का शिकार बन सकते हैं। इस फिशिंग स्कैम का नाम GIFShell है।

GIFShell कितना खतरनाक?

GIFShell स्कै म के माध्यम से फोन हैक किया जा सकता है। इसे लेकर 2 साल पहले व्हाट्सएप पर वल्नरेबिलिटी मिली थी, जो हैकर्स के लिए GIF का यूज कर फोन को हैक करने में सहायक था। वैसे, इस वल्नरेबिलिटी को एप ने सही किया था, लेकिन ठगी के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

किन गलतियों से हो रहे शिकार?

व्हाट्सएप ने वल्नरेबिलिटी को सही किया है, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से यूजर्स जीआईएफशेल के शिकार हो सकते हैं। दरअसल, व्हाट्सएप की सेटिंग में आपको ऑटो इमेज-वीडियो डाउनलोड के विकल्प को ऑफ करना, जिससे सिर्फ वो फोटो डाउनलोड हो सकती हैं, जिन्हें आप करना चाहते हैं। ऐसे में आप अनजान नंबर से आईं फोटो को भी खोलने से बच सकेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी नई X8 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें दो दमदार स्मार्टफोन शामिल हैं Poco X8...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵