back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: राममय हुआ न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर, लहराया केसरिया ध्वज, प्रभु श्रीराम के नाम से गूंजा अमेरिका

New York: अमेरिका में रामभक्तों की लहर में डूबा है। अमेरिका के कई शहरों में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जोश और उमंग है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर को भारतीय प्रवासियों ने रोशनी से सजा दिया है।

न्यूयॉर्क, हि.स.। इस समय सारी दुनिया राममय है। अमेरिका में रामनाम की धूम है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर को भारतीय प्रवासियों ने रोशन किया है। भारत के अयोध्याधाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उत्सव मनाया जा रहा है। टाइम्स स्क्वायर के आसपास लोग केसरिया और तिरंगा ध्वज फहरा खुशी मना रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की विदेशों में लहर

इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कैलिफोर्निया के बे एरिया को 1,100 से अधिक लोगों ने राममय कर दिया। भगवान श्रीराम के मंदिर के चित्र वाले भगवा झंडों के विशाल कार रैली निकाली। इस रैली का आयोजन बे एरिया के छह स्वयंसेवी हिंदुओं ने किया। कार रैली सनीवेल से वार्म स्प्रिंग बीएआरटी स्टेशन, गोल्डन गेट तक निकाली गई। इसके अलावा शनिवार शाम को भव्य ‘टेस्ला कार लाइट शो’ का आयोजन किया गया। विशाल राम रथ के साथ निकाली गई इस रैली ने लगभग 100 मील की दूरी तय की। रैली आयोजक रोहित शर्मा, दीप्ति महाजन और दीपक बजाज ने सभी को बधाई दी है।

8,000 से अधिक अतिथि आज मंदिर में आएंगे

अयोध्या धाम में 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम मंदिर के प्रतिष्ठापना समारोह के सुचारू और सफल संचालन के लिए अत्यधिक सावधानी के साथ व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निर्धारित अनुष्ठानों के अनुसार ‘प्राण प्रतिष्ठा’ करेंगे। 8,000 से अधिक अतिथि आज मंदिर में आएंगे। इसके बाद 23 जनवरी से देश-विदेश से लाखों राम भक्त राम मंदिर के दर्शन करने आएंगे।

PM मोदी पहुचें अयोध्या

प्रधानमंत्री मोदी आज 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज 10: 46 मिनट पर अयोध्या पहुचें। पूजा के खत्म होने के बाद करीब 1 बजे सभा को संबोधित करेंगे। रामलला के आने की खुशी में अयोध्या नगरी में लोगों ने दुल्हन की तरह सजाया है। आज दोपहर 12:30 बजे शुभ मुहूर्त पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्य यजमान पीएम मोदी महा पूजा करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग (Iran War) के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵