back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM हिंमता बिस्वा सरमा ने कहा-भगवान इजरायल को शक्ति दे कि वो आतंकवाद का खात्मा कर सके, कांग्रेस को भी घेरा

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने एक रैली के दौरान इजरायल-हिजबुल्लाह के युद्ध के साथ हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने पर कहा कि भगवान इजरायल को शक्ति दे। साथ ही CM ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। कुछ दिन पहले हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को इजरायली सेना ने मार दिया था। भारत में इस युद्ध की गूंज हरियाणा विधानसभा चुनाव तक सुनाई दे रही है। दरसअल BJP के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को पलवल की एक रैली के दौरान इजरायल हिजबुल्लाह के युद्ध के साथ हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान इजरायल को शक्ति दे। 

हमारे जवान सीमा पर मारे जाते है तब कांग्रेस पार्टी रोती है क्या?-CM हिंमत बिस्वा सरमा 

असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आप जानते हैं कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह को मार गिराया लेकिन INDI गठबंधन कह रहा है कि इजरायल ने ऐसा क्यों किया। जब हमारे जवान सीमा पर मारे जाते है तब विपक्ष रोता है क्या? कांग्रेस पार्टी रोती है क्या? लेकिन हिजबुल्लाह के चीफ को मारे जाने पर वो रोते है।’ 

आतंकवाद के समर्थकों का खात्मा होना चाहिए- CM हिंमत बिस्वा सरमा

CM हिंमत बिस्वा ने कहा कि ‘मै यही कामना करता हूं कि पूरे विश्व से आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भगवान इजरायल को आतंकवाद खत्म करने के लिए और शक्ति दे। हम शांतप्रिय लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके साथ नहीं जो आतंकवाद को अपना धर्म मानते हैं।’ CM बिस्वा ने कहा कि जो आतंकवाद के साथ खड़े हैं उन्हें खत्म करने की जरूरत है। देश-विदेश में मौजूद सभी नसरल्लाह खत्म होने चाहिए।

कांग्रेस नेता ने नामांकन के समय पाकिस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

हिंमत बिस्वा ने बताया कि कांग्रेस के एक नेता ने नामांकन करते समय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए BJP की सरकार बनने के बाद ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। जेल भी नही बल्कि ऐसे लोगों को लात मार कर भेजेंगे।  

CM ने कहा कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद रहेगा। हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस नेता मामन खान का जिक्र करते है और कहते है कि ‘ मामन खान कहते है कि हिंदुओं से हिसाब लेंगे मगर मैं मामन खान से कहता हूं कि जैसा इजरायल ने आतंक के खिलाफ काम किया है वैसे ही हमारा भारत भी आतंकवाद के खिलाफ काम करेगा। कोई भी आतंकवाद को बचा नही सकता है। भारत देश हिंदू ने बनाया है और हिंदू ही देश को सुपरपावर बनाएगा। कोई हिंदुओं से हिसाब नहीं ले सकता है। 

वोट के लिए कांग्रेस दे रही है मुसलमानों का साथ

CM बिस्वा ने कहा कि ‘वोट इक्ठ्ठा करने लिए जहां देखो कांग्रेस एक ही बात कहती है मियां-मुसलमान को कैसे अपने पाले में लाया जा सकता है। यदि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती तो 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन गया होता।’ आगे वो कहते है कि ‘कांग्रेस ने बाबर को पालकर रखा हुआ था जहां अब रामलला आ गए है। लेकिन देश के कोने-कोने में बाबर छिपो हुए है और इन बाबरों को देश से धक्का देकर भगाना है इसलिए भाजपा को जितवाना है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

Assam Election 2026: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-JMM के बीच बढ़ी खींचतान, हेमंत सोरेन की पार्टी का कांग्रेस को दो टूक संदेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Assam Election 2026 से पहले सभी प्रतियोगी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। बीजेपी एक बार फिर सरकार दोहराने का दंभ भर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵