back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया ने BJP पर कसा तंज, कहा- भाजपा इतिहास बनकर रह जाएगी

हाल ही में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ था जिसमें मनीष सिसोदिया शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने BJP को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा को अलविदा कहने के लिए अब देश तैयार है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो गए है। साथ ही यहां के एग्जिट पोल भी शनिवार को जारी हो गए है। एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनो ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एग्जिट पोल पर बात करते हुए कहा कि BJP का डाउनफॉल शुरु हो गया है और देश के लोग इन्हें अलविदा करने के लिए तैयार है। 

क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए थे मनीष सिसोदिया 

दिल्ली के संगम विहार में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जहां मनीष सिसोदिया गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एक शानदार पहल है कि युवाओं के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। इसमें अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाले युवा हिस्सा ले रहे हैं। 

भाजपा इतिहास बनकर रह जाएगी- मनीष सिसोदिया

भाजपा पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि धीरे-धीरे भाजपा अब इतिहास बनकर रह जाएगी और लोगों को पछतावा होगा कि कभी भाजपा सत्ता में भी थी। आगे उन्होंने कहा, लोग भाजपा को अलविदा कहने के लिए तैयार है साथ ही जल्द भाजपा का डाउनफॉल होने वाला है। 

एग्जिट पोल का अनुमान

इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 50 से 58 सीटें मिल सकती है। BJP को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। JJP को 0-2 वहीं अन्य को 10-14 सीटें मिलने का अनुमान है। बात करें जम्मू कश्मीर की तो वहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 40-48 सीटें, भाजपा को 32 से 37 सीटें, PDP को 6-12 सीटें और अन्य को 6-11 सीटें मिल सकती है।  

जहां हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुए वहीं जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुए थे। दोनो राज्यों के नतीजे एक ही दिन 8 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵