back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा चुनाव से पहले BJP ने बदली रणनीति, केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसान नेताओं से की बातचीत, MSP पर हुई चर्चा

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मुलाकात की और कहा कि हम तब तक बात करेंगे जब तक सभी समस्याओं का हल नहीं निकल जाता है। इस बैठक में किसानों ने फसल बीमा योजना और MSP जैसे मुद्दों को उठाया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। चुनाव के बीच में किसानों का मुद्दा भी चर्चा में है। जिसके कारण केंद्र सरकार ने किसानों से कई मुद्दों पर बातचीत करनी शुरू कर दी है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यानी 23 सितंबर 2024 को किसानों के कई संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम तब तक बात करेंगे जब तक सभी समस्याओं का हल नहीं हो जाता। 

MSP को मजबूत करने का सुझाव दिया गया है

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमें किसानों से MSP (Minimum support price) को मजबूत करने के सुझाव मिले हैं, जिन पर हम विचार करेंगे। उन्होंने वादा किया कि हर मंगलवार को किसानों के साथ बैठक की जाएगी और पूरे देश के किसानों से चर्चा की जाएगी। 

इस बैठक में किसानों ने फसल बीमा योजना और MSP जैसे मुद्दों को उठाया। चौहान ने कहा कि किसानों की सेवा करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

सरकार किसानों को शांत करने की कोशिश में लगी है

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब कई किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं और दिल्ली जाने की मांग कर रहे हैं। सरकार की यह कोशिश किसानों को शांत करने की है, खासकर हरियाणा चुनावों से पहले, क्योंकि वहां किसान वर्ग में BJP के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

हालांकि, इस मीटिंग में शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था। बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कुछ राज्यों के प्रतिनिधि थे। किसान नेताओं का कहना है कि उन्होंने MSP और पीएम किसान सम्मान निधि जैसे मुद्दों पर सरकार से विचार करने का आश्वासन लिया है। 

BJP से क्यों नाराज हैं किसान? 

राजनीतिक गलियारों में BJP की कमजोर स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। BJP को बड़े नुकसान की आशंका के पीछे किसानों की मोदी सरकार से नाराजगी को सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में बड़ा आंदोलन हुआ था और कई दिनों तक किसान दिल्ली में धरने पर बैठे रहे।

हालांकि, मोदी सरकार ने किसानों के गुस्से को देखते हुए उन कानूनों को वापस ले लिया, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत करने में वह सफल नहीं हो पाई। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी का वोट शेयर 2019 में 39.5% से घटकर अब 35% हो गया है। इसके अलावा, किसानों के विरोध के चलते बीजेपी को करीब 40 सीटों का नुकसान होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में हंगामे के बीच VB–G Ram G बिल पास, विपक्ष ने बिल फाड़कर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा में 18 दिसंबर 2025 को भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB–G Ram G बिल भारी हंगामे...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...