नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। PM Modi शनिवार की सुबह 21 सितंबर को अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए डेलावेयर रवाना हुए। मोदी वहां 23 सितंबर तक रहेंगे और इसी बीच वहां QUAD समिट और अन्य कार्यक्रमों भाग लेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री UN की महासभा को संबोधित करेंगे। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दो बार हमले के बाद PM मोदी की सुरक्षा की चिंताओं के कारण भारतीय और अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के बीच पिछले 15 दिनों में कई बार बातचीत हुई है।
PM Modi की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
खबरों की माने तो अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में जहा रुकेंगे वहां और आयोजन स्थलों के साथ आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया है। अमेरिका पहुंचने के बाद मोदी जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही दोनों नेता आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। क्वाड समिट में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस भी शामिल होंगे।
चारों नेता जहां एकत्र होंगे वहां से अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। Special Protection Group (SPG) और US Security Services भी न्यूयॉर्क में PM मोदी की सुरक्षा का प्रबंधन कर रहे हैं। 22 सितंबर को मोदी भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि भारतीय समुदाय का कार्यक्रम के नासाउ कोलोजीयम, नासाउ काउंटी में होगा। वहां की पुलिस कार्यक्रम की सुरक्षा कड़ी करने में लगी हुई है।
सूत्रो के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस भीड़ को नियंत्रत करने के साथ वहां के क्राउड की जांच करेगी ताकि वहां किसी भी प्रकार का हादसा न हो।
23 सितंबर को न्यूयॉर्क में समिट ऑफ फ्यूचर का आयोजन होना है वहां भी कडी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
अमेरिका रवाना होने से पहले PM Modi ने क्या कहा?
अमेरिका निकलने से पहले पीएम मोदी ने कहा है कि क्वाड भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों का एक प्रमुख समूह है। फिलहाल मोदी अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।




