back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा देश, विवादित बात कहने वाले Justice Yadav की टिप्पणी पर SC ने संज्ञान लिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में विवादित बयान दिया था। अब CJAR ने CJI को पत्र लिखकर उनके खिलाफ इन-हाउस जांच की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा। जस्टिस यादव का बयान 10 दिसंबर को अखबारों में पब्लिश हुआ, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया है और इस मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी गई है।

इससे पहले कैम्पेन फॉर जूडीशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स (CJAR) ने CJI संजीव खन्ना को पत्र लिखकर मांग की थी कि जस्टिस यादव के खिलाफ इन हाउस जांच बैठाई जाए। CJAR ने ये मांग भी की थी कि जब तक जांच पूरी न हो तब तक जस्टिस यादव को मामलों की सुनवाई से दूर रखा जाए।

VHP के कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने दिया था आपत्तिजनक बयान

जस्टिस शेखर कुमार यादव ने VHP के कार्यक्रम में कहा था कि यह देश यहां के बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बात करते हुए कहा था कि कानून बहुसंख्यकों के हिसाब से काम करता है। इस दौरान उन्होंने पर्सनल लॉ को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी।

जस्टिस यादव ने कहा था, ‘कई पत्नियां रखना, तीन तलान और हलाला जैसी प्रथाएं स्वीकार नहीं की जा सकती हैं। अगर आप कहते हैं कि पर्सनल लॉ इसकी अनुमति देता है तो इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’ उन्होंने मुस्लिमों के लिए ‘कठमुल्ला’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

जस्टिस यादव के इस बयान को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई। लोगों ने जस्टिस यादव के इस बयान को इस्लामोफोबिक बताया और कई लोगों ने जस्टिस यादव की ऑब्जेक्टिविटी पर भी सवाल उठाए। कई लोगों ने उनके इस बयान को भारत की न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक बताया।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵