back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काम के तनाव के कारण 26 साल की CA की मौत, मां ने लिखा कंपनी के बॉस को पत्र

पुणे में एक CA की मौत काम के तनाव के कारण हो गई है। अभी चार महीने पहले ही युवती ने कंपनी ज्वाइन की थी। मां ने बताया विकेंड पर और रात-रात भर जागकर काम करती थी युवती। मां ने बेटी के बॉस को लिखा पत्र।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पुणे में 26 वर्षीय CA अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल ने काम के तनाव के कारण अपनी जान गँवा दी। अन्ना, जो एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं उन्होंने अपनी पहली नौकरी में बहुत मेहनत की, लेकिन इसके चलते उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा।

मां ने बेटी के बॉस को लिखा पत्र


अन्ना की मां, अनीता ऑगस्टीन, ने एक ईमेल लिखा है जिसमें उन्होंने कंपनी के प्रमुख राजीव मेमानी को यह बताया कि कैसे कंपनी ने अत्यधिक काम को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के मानवाधिकार के दावे और उनकी बेटी की वास्तविकता में बहुत बड़ा फर्क था।


अन्ना ने 2023 में अपनी CA परीक्षा पास की और मार्च 2024 में EY पुणे में शामिल हुईं। नौकरी के शुरू होते ही उन्हें तनाव और नींद न आने जैसी समस्याएं होने लगीं। अनीता ने कहा कि अन्ना ने मेहनत जारी रखी, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि मेहनत से सफलता मिलती है।

देर रात और विकेंड़ पर काम करती थी अन्ना


अन्ना की मां अनीता ने बताया कि अन्ना के बॉस ने उनसे कहा कि वह टीम के बारे में सभी की राय बदलें। अन्ना अक्सर देर रात और वीकेंड़ पर काम करती थीं। जब उन्होंने अपने काम के बोझ के बारे में चिंता जताई, तो उन्हें कहा गया कि हम सब भी यही करते हैं।


अनीता ने यह भी बताया कि एक बार उनके बॉस ने रात में अन्ना को एक काम सौंपा और सुबह तक पूरा करने को कहा, जिससे उन्हें आराम करने का समय नहीं मिला। अन्ना की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह थक कर बिस्तर पर गिर जाती गई थीं।

खुद को साबित करने की कोशिश में लगी हुई थी युवती 


अनीता ने कहा कि अन्ना एक युवा पेशेवर थी और उन्हें सीमाएं निर्धारित करने का अनुभव नहीं था। वह एक नए माहौल में खुद को साबित करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अत्यधिक दबाव ने उन्हें बहुत प्रभावित किया।


अनीता ने ईमेल में कंपनी की कार्य संस्कृति पर सवाल उठाए और कहा कि कंपनी को अपने मूल्यों के अनुसार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्ना की मौत एक चेतावनी होनी चाहिए कि कंपनी को अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

CA की अंतिम संस्कार में कोई भी सहकर्मी नहीं आया था


उन्होंने यह भी बताया कि अन्ना के अंतिम संस्कार में कंपनी के किसी भी कर्मचारी ने भाग नहीं लिया, जो उनके लिए दुखद था।


अन्ना की मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ हफ्ते पहले उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत थी। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पर्याप्त नींद नहीं मिल रही थी।


इस मामले में कंपनी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वायरल हो रहा है पत्र 


अन्ना की मां द्वारा लिखा हुआ पत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऐसे मे कई यूजर्स कार्पोरेट दुनिया पर सवाल उठा रहे है और दुख भी जाहिर कर रहे है। एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अन्ना की मां का पत्र शेयर करते हुए लिखते है, “कॉरपोरेट दुनिया का काला-क्रूर और दुखद सत्य, पुणे में महज़ 26 साल की CA जो EY कंपनी में काम करती थी, की मौत हो गई। काम के दबाव से स्ट्रेस में थी। उसके अंतिम संस्कार में उस लड़की के दफ़्तर का एक भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ।”


एक और यूजर दुख जताते हुए लिखते हैं, “जब उसने इसे लिखा और मुझे लगा कि “यह हर युवा पेशेवर के बारे में है जो आशाओं और सपनों से भरा हुआ EY में शामिल होता है, केवल अवास्तविक अपेक्षाओं के दबाव के नीचे कुचला जाता है” EY पुणे में काम करने वाले नवंबर 2023 में पास आउट एक युवा CA का हाल ही में तनाव के कारण निधन हो गया और उसकी माँ ने दुख में यह पत्र लिखा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...