back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rule Change : 1 अगस्त से बदल रहे हैं क्रेडिट कार्ड, UPI और LPG से जुड़े 6 अहम नियम, बढ़ सकता है खर्च

अगस्त 2025 की शुरुआत के साथ ही क्रेडिट कार्ड, LPG, और UPI से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव हो सकता है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपके मासिक खर्च को प्रभावित कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हर महीने की तरह अगस्त 2025 में भी कई वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो आम लोगों के मासिक बजट को प्रभावित कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव, एलपीजी की कीमतों में संशोधन और यूपीआई से जुड़े कुछ नए प्रावधान लागू हो सकते हैं। ये छह बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। आइए जानते हैं कि 1 अगस्त से कौन-कौन से बड़े नियम बदलने वाले हैं।

1. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

अगर आप SBI के क्रेडिट कार्ड धारक हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव आने वाला है। 11 अगस्त से एसबीआई अपने कई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर को बंद करने जा रहा है। अभी तक बैंक UCO बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ ELITE और PRIME कार्ड्स पर 1 करोड़ रुपये या 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रहा था, जो अब बंद किया जाएगा।

2. LPG सिलेंडर के दाम में संभावित बदलाव

जैसा कि हर महीने होता है, इस बार भी रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है। 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की कटौती की गई थी। हाल के महीनों में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिला है, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 1 अगस्त से घरेलू सिलेंडर की कीमत में भी कुछ राहत मिल सकती है।

3. UPI से जुड़े नए नियम होंगे लागू

अगर आप Paytm, PhonePe, GPay या किसी अन्य थर्ड पार्टी UPI ऐप का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 1 अगस्त से NPCI (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) UPI से जुड़े कुछ नए नियम लागू करने जा रहा है। इन बदलावों का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं पर तकनीकी दबाव को कम करना और भुगतान अनुभव को बेहतर बनाना है। NPCI द्वारा कुछ नई सीमाएं तय की गई हैं, जो भुगतान प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करेंगी, लेकिन बैलेंस चेक, स्टेटस अपडेट, और अन्य बैकएंड सेवाओं पर नियंत्रण लाएंगी।

नए नियमों के तहत, अब आप दिन में अधिकतम 50 बार ही बैलेंस चेक कर सकेंगे। मोबाइल नंबर से लिंक बैंक अकाउंट्स को आप एक दिन में सिर्फ 25 बार ही चेक कर पाएंगे। ऑटो-पे ट्रांजेक्शन (जैसे Netflix सब्सक्रिप्शन, म्यूचुअल फंड SIP आदि) अब केवल तीन निर्धारित समय स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे। सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 बजे से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद। अगर किसी ट्रांजेक्शन में विफलता आती है, तो उसका स्टेटस आप एक दिन में सिर्फ 3 बार ही चेक कर पाएंगे, और हर बार कम से कम 90 सेकंड का अंतर रखना अनिवार्य होगा।

4. CNG और PNG की कीमतों में बदलाव 

तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन अप्रैल 2025 के बाद से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 9 अप्रैल को दामों में संशोधन किया गया था, जब मुंबई में CNG की कीमत 79.50 रुपये प्रति किलो और PNG 49 रुपये प्रति यूनिट तय की गई थी। यह बढ़ोतरी छह महीने के भीतर चौथी बार की गई थी। अब एक बार फिर 1 अगस्त से इन दामों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

5. अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंकों की अवकाश सूची जारी करता है। अगस्त 2025 में भी साप्ताहिक अवकाश (शनिवार-रविवार) के अलावा, त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि ये बैंक हॉलिडे राज्य और क्षेत्र विशेष पर निर्भर करते हैं, इसलिए अलग-अलग शहरों में अवकाश की तिथियां अलग हो सकती हैं। 

6. ATF की कीमतों में बदलाव

1 अगस्त से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव हो सकता है, क्योंकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG के साथ-साथ ATF की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। ATF की कीमतों में आने वाला उतार-चढ़ाव हवाई टिकट की कीमतों पर सीधा असर डालता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच टकराव की खबरों के बीच भारत में LPG सिलेंडर को लेकर लोगों...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...