back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में बाढ़ संकट गहराया! कोसी सीमांचल क्षेत्र में बाढ़ में डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत

पिछले दो दिनों में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी कोसी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बाढ़ संकट से बिहार के लगभग 13 जिले त्रस्त हैं। नाले, नदियां और तालाब लबालब भरे हुए हैं। बिहार में गहराते बाढ़ संकट के बीच रोजाना लोगों के डूबने की नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर कोसी-सीमांचल क्षेत्र में डूबने से मौत की घटनाएं अधिक हो रही हैं। पिछले दो दिनों में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। गुरुवार को भी कोसी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत हो गई।

कोसी सीमांचल क्षेत्र में डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की हुई मौत

कोसी सीमांचल क्षेत्र में गुरुवार को डूबने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे लापता हो गए। सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, पूर्वी चंपारण और खगड़िया सहित अन्य जिलों में ये हादसे हुए हैं। पूर्वी चंपारण जिले में कलश स्थापना के लिए बागमती की उपधारा से जल लाने गए 2 लोग डूब गए। वहीं मधेपुरा जिले के सुरसर नदी में डूबने से 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मोतिहारी में हादसे में 4 लोग डूबे

पूर्वी चंपारण के मधुबन में जलबोझी के दौरान बागमती की उपधारा में 2 लोग डूब गए। दोनों की देर रात तक तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। वहीं चकिया के पिपरा प्रखंड के नरहर पकड़ी स्थित बूढ़ी गंडक नदी में भी जलबोझी के दौरान दो किशोर पानी में डूब गए। उनकी तलाश एनडीआरएफ के द्वारा की जा रही है। 

परसौनी गांव में एक बच्ची की डूबने से हुई मौत

वहीं सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। वो बच्ची अपने दरवाजे के पास खेल रही थी और खेल खेल में वो पानी में लुढ़क गई। इसके अलावा कटिहार जिले में भी नदी में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों को एनडीआरएफ खोजने का प्रयास कर रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कोसी का रॉबिनहुड! बाढ़ प्रभावित कोसी क्षेत्र का दौरा कर पप्पू यादव ने बांटे पैसे, लोगों ने की सराहना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचा रखी है। कोसी क्षेत्र की हालत तो और खराब है। लोगों को खाने-पीने से...
spot_img

Latest Stories

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵