नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बिहार के मुंगेर में आरजेडी के नेता पंकज यादव को गोली मार दी गई है। अपराधियों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक उनके सीने में लगी है। उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग हाऊस में भर्ती कराया गया है। यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र की है। पंकज यादव नौलक्खा नवटोलिया इलाके के रहने वाले हैं और रोज मार्निंग वॉक पर जाया करते है। रोज की तरह ही घटना के दिन भी मुंगेर-जमालपुर मुख्य मार्ग के नौलक्खा के पास हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमला किया गया।
नेता पर लगातार तीन गोलियां तलाई गई
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पंकज यादव पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके शरीर को छूकर निकल गई और दूसरी उनके सीने में लगी। हमला करने के बाद अपराधी वहां से तुरंत भाग गए। पंकज के साथ वॉक कर रहे लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
हमलावारों की पहचान की गई
घायल नेता पंकज यादव के पिता रामचरित्र प्रसाद यादव और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब नेता मार्निंग वॉक कर रहे थे तो दो बाइक सवारों ने उनपर हमला किया घायल के पिता ने हमलावारों की पहचान कर बताया कि हमला करने वालों में मिट्ठू यादव और नमन यादव शामिल थे। मिट्ठू यादव एक दिन पहले भी पंकज के घर आया था और एक मामले में पुलिस से सिफारिश करने को कह रहा था, जिसे पंकज ने मना कर दिया था। इसी कारण दोनों ने मिलकर पंकज पर हमला किया।
मुंगेर के DSP का कहना
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मुंगेर के डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का मामला बताया जा रहा है। साथ ही एक मिठ्ठू यादव का भी नाम सामने आया है, जो कि सावन यादव का बहनोई है।
RJD नेता ने जताई आपत्ति
आरजेडी एक नेता ने इस घटना पर बिहार सरकार में बढ़ते क्राइम को लेकर आपत्ति जताई है। सुबह 6 बजे कॉल आया था कि नेता पंकज यादव को मार्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने गाली मार दी जिसके बाद थाना प्रभारी को वहां भेजा गया था। इस घटना को लेकर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।




