back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दूल्हे के गुटखा खाने के चलते यूपी की लड़की ने शादी से किया इनकार

बलिया, 9 जून (आईएएनएस)। प्रतापगढ़ जिले में एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद, बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से पांच जून को होनी थी। हालांकि, जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा है। फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी को रोक दिया गया। घंटों की जिद के बाद, जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक दूसरे से पहले मिले उपहारों को वापस करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। पिछले हफ्ते प्रतापगढ़ जिले में एक दुल्हन जब शादी करने से मना कर दिया था जब दूल्हे नशे की हालत में शादी वेन्यू पर पहुंचा और उसने उसे अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया था। जैसे ही स्थिति खराब हुई वैसे ही पुलिस को बुलाया गया और उनके हस्तक्षेप पर दूल्हे के परिवार ने दहेज उपहार वापस करने पर सहमति व्यक्त की। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵