back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजेन्द्र पाल गौतम ने दिया AAP को तगड़ा झटका, थाम लिया कांग्रेस का ‘हाथ’

AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र पाल गौतम ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजेंद्र पाल गौतम आज सुबह 11:30 बजे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि 2022 में राजेंद्र पाल गौतम नें दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है।

दलितों का सम्मान नहीं करती AAP

राजेन्द्र पाल गौतम ने इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दलितों का सम्मान का सम्मान नहीं करती। पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को हिस्सेदारी नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि AAP दलित, पिछडों को नेतृत्व का मौका नहीं देती है। उनको केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करना और नेतृत्व न सौंपना सामजिक न्याया के विरुद्ध है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि AAP BJP के भयंकर दबाव में हैं।

क्यो दिया था मंत्री पद से इस्तीफा

राजेंद्र पाल गौतम की बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह में ली गई 22 प्रतिज्ञाओं को लेकर बवाल मच गया था जिसे लेकर BJP ने उन पर और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा सकता, मैं सभी धर्मो का एक समान सम्मान करता हूं। लेकिन भाजपा ने जिस तरह इस मुद्दे को लेकर गलतफहमी फैलाई है उससे आहत होकर मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵