back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद राष्‍टपति से मिलेंगे उद्धव गुट के नेता ,CM फडणवीस के मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

राज्यपाल से मुलाकात के बाद उद्धव गुट के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने की तैयारी कर रहे है। मामले से जुड़ी यह जानकारी नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बीते कई दिनों से ही महायुति गठबंधन के नेताओं में आपस ही बयानबाजी देखने का मिल रही है। इस बीच, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के पास सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के कुछ विधायकों की कई शिकायतें हैं, जिन्हें लेकर नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की। 

अब राज्यपाल से मुलाकात के बाद उद्धव गुट के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाने की तैयारी कर रहे है। मामले से जुड़ी यह जानकारी नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने दी है। 

क्‍या राज्‍यपाल लेंगे एक्‍शन?

हाल ही में महाराष्ट्र के मंत्रियों और महायुति गठबंधन के विधायकों की शिकायतों को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा था। अब यह देखना बाकी है कि क्या इस शिकायतों के बाद राज्यपाल इस पर कार्रवाई करते है या संबंध शिकायतो को ध्‍यान में रखते हुए सरकार को निर्देश करेंगे?

राष्ट्रपति से मांगा गया समय

मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी शिकायतों के निराकरण के संबंध में उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है और अगले सप्ताह इस मुलाकात की संभावना है। इस डेलिगेशन में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे के साथ-साथ ठाकरे गुट के विधायक और दिल्ली के कुछ सांसद भी शामिल हो सकते हैं।

मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

उद्धव ठाकरे गुट के विधायक और नेताओं ने राज्यपाल से यह मुलाकात कल यानी रविवार (28 जुलाई) को की थी। मुलाकात के दौरान राज्‍यपाल से कुछ मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की थी। इन मंत्रियों के खिलाफ सामने आए मामलों, उनके खिलाफ मौजूद सबूत और उनके आपत्तिजनक बयानों के आधार पर ठाकरे गुट ने कार्रवाई की मांग की थी। शिवसेना ने राज्यपाल से लिखित शिकायत की थी। अब इसी तरह से अपनी शिकायत वे राष्ट्रपति से मुलाकात करके भी करने वाले हैं और उन्हें भी ज्ञापन सौंपेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...